BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Morena E-Tender Scam: 3.46 करोड़ का ई-टेंडर घोटाला! चहेते ठेकेदार को फायदा पहुंचाने वाले PHE अधिकारी निलंबित, अब खुलने लगीं घोटाले की परतें

Morena E-Tender Scam: 3.46 करोड़ का ई-टेंडर घोटाला! चहेते ठेकेदार को फायदा पहुंचाने वाले PHE अधिकारी निलंबित, अब खुलने लगीं घोटाले की परतें

Morena E-Tender Scam | Image Source | IBC24

Morena E-Tender Scam | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 06 Jul 2025 | 1:34 pmModified: 06 Jul 2025 | 1:34 pm
HIGHLIGHTS
  1. मुरैना में 3.46 करोड़ का ई-टेंडर घोटाला,
  2. पीएचई अधिकारी निलंबित,
  3. घोटाले की परतें खुलने लगीं,

मुरैना: Morena E-Tender Scam: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) में करोड़ों का ई-टेंडर घोटाला सामने आया है। मुरैना जिले में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन यंत्री संतोषी लाल बाथम पर ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुँचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सामने आते ही विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि नल-जल योजना में काम करने वाले ठेकेदारों को राजनेताओं का संरक्षण प्राप्त है इसलिए अधिकारियों ने इस तरह का भ्रष्टाचार ठेकेदारों के साथ मिलकर किया है।

Read More : Raisen Train Accident: बड़ा रेल हादसा टला, स्टेशन के पास ही पटरी से उतरी ट्रेन की बोगियां, मचा हड़कंप

Morena E-Tender Scam: घोटाले का आरोप मुरैना खंड के प्रभारी कार्यपालन यंत्री एस. एल. बाथम पर है। जाँच में सामने आया है कि बाथम ने अपने चहेते ठेकेदार डंडोतिया कंस्ट्रक्शन कंपनी को टेंडर दिलाने के लिए निविदा दरों में हेराफेरी की। 346 लाख यानी 3.46 करोड़ रुपये का टेंडर जल जीवन मिशन के तहत टिकटोली-टूमदार गाँव के लिए जारी किया गया था। निविदा 11 अप्रैल को खोली गई जिसमें तीन ठेकेदारों ने आवेदन किया। सबसे कम दर मंगलदास बोरवेल की थी लेकिन नियमों को ताक पर रखकर दीनदयाल तिवारी की निविदा दर 19.49 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई और अनुबंध उसी के साथ किया गया। इतना ही नहीं इस हेराफेरी के आधार पर 2 करोड़ 64 लाख 93 हज़ार रुपये का भुगतान भी फर्जी सीपेट रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार को कर दिया गया।

Read More : Fake Instagram ID: इंस्टा पर बनाई फर्जी ID, अश्लील मैसेज भेजकर युवती के साथ किया ये कांड, आरोपी अब सलाखों के पीछे

Morena E-Tender Scam: मामले के उजागर होते ही विभाग ने संतोषी लाल बाथम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय ग्वालियर पीएचई मुख्य अभियंता कार्यालय रखा गया है। यह घोटाला सामने आने के बाद जल जीवन मिशन के तहत किए गए अन्य कार्यों की भी विस्तृत जांच की मांग उठने लगी है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या इस गड़बड़ी में और अधिकारी भी शामिल थे? और क्या उन पर भी जल्द कार्रवाई होगी? फिलहाल कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन पूरी सच्चाई सामने आना अभी बाकी है,ऐसे में ज़रूरी है कि हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए। अधिकारी भी इस पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: "मुरैना ई-टेंडर घोटाला" एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला है जिसमें पीएचई विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री संतोषी लाल बाथम ने ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुँचाने के लिए टेंडर दरों में हेराफेरी की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Morena E-Tender Scam: E-tender scam of Rs 3.46 crore! PHE officer who benefited favorite contractor suspended

शहर की खबरें
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am