CM Vishnu Deo Sai in Raigarh: भाजपा उम्मीदवार के दुकान पर CM विष्णुदेव साय ने बनाई चाय.. सभी को परोसा, चुनाव प्रचार में नजर आया अलग अंदाज
साय ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के विश्वास को तोड़ा है और अब जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। उन्होंने जनता से अपील …

CM Vishnu Deo Sai in Raigarh
CM Vishnu Deo Sai in Raigarh : रायगढ़: प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समर्थन में भव्य रोड शो किया। यह रोड शो सत्ती गुड़ी चौक से शुरू होकर शहीद चौक तक चला, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और शक्ति प्रदर्शन किया।
रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की जनता ने हमेशा भाजपा को समर्थन दिया है और इस बार भी जनता भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएगी। मुख्यमंत्री ने जीवर्धन चौहान सहित नगर निगम के सभी 48 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।
चाय दुकान पर पहुंचे मुख्यमंत्री
CM Vishnu Deo Sai in Raigarh : रोड शो के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पर पहुंचे। वहां उन्होंने खुद चाय बनाई और लोगों को परोसी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और भाजपा की नीतियों पर चर्चा की।
कांग्रेस पर निशाना
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रदेश में चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। कोरबा से चुनाव प्रचार की शुरुआत हुई और रायगढ़ में यह दूसरा बड़ा कार्यक्रम था। उन्होंने कहा, "रायगढ़ मेरी कर्मभूमि रही है, यहां की जनता ने मुझे 20 वर्षों तक सांसद बनाया। जब भी मैं रायगढ़ आता हूं, भावुक हो जाता हूं।"
CM Vishnu Deo Sai in Raigarh : मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 36 वादों के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन पिछले पांच वर्षों में केवल छलावा ही किया। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा और लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बड़ा बहुमत मिला। उन्होंने दावा किया कि नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को जबरदस्त जीत मिलेगी।
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भाजपा नगर निगम चुनाव में भी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से जनता नाराज है और भाजपा ही विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जोश के साथ चुनाव प्रचार में जुटने की अपील की और जनता से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आग्रह किया।
LIVE:-रोड शो, रायगढ़ https://t.co/K8BbqqLo7N
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 5, 2025
कोरबा में भी किया उम्मीदवार संजू राजपूत के लिए प्रचार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कोरबा में आयोजित विजय संकल्प रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने भाषण में उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस के शासन में राज्य को सिर्फ लूटा गया।
शराब घोटाले पर बड़ा खुलासा
CM Vishnu Deo Sai in Raigarh : मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस शासन में हुए शराब घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इस घोटाले में केवल मोहरे जेल गए हैं, जबकि असली गुनहगार अभी बाहर हैं। उन्होंने कहा, एक आदिवासी मंत्री को मोहरा बनाकर बलि का बकरा बनाया गया। वह खुद कहते हैं कि वे अनपढ़ हैं और जहां भी अधिकारियों ने दस्तखत करवाए, उन्होंने कर दिए। अब वह आदिवासी मंत्री पढ़े-लिखे भी नहीं रहे, लेकिन असली दोषी जल्द ही जेल में होंगे।
पूर्ववर्ती सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल को घोटालों का कार्यकाल बताया। उन्होंने कहा कि कोयला, बालू, शराब और डीएमएफ फंड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। साय ने कहा कि सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार इन सभी मामलों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है और दोषियों को जेल भेज रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस शासन में जिन अधिकारियों ने भ्रष्टाचार में सहयोग किया, वे आज जेल में हैं। उन्होंने कहा, कई अधिकारी एक से डेढ़ साल से जेल में बंद हैं और उनकी जमानत बार-बार खारिज हो रही है।
कांग्रेस पर तीखा प्रहार
CM Vishnu Deo Sai in Raigarh : साय ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के विश्वास को तोड़ा है और अब जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा सरकार को मजबूत करें ताकि राज्य में सुशासन कायम रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। कवासी लखमा को मोहरा बताते हुए मुख्यमंत्री ने इशारों-इशारों में बड़े नेताओं पर निशाना साधा। उनके इस बयान से कांग्रेस खेमें में चिंता बढ़ना तय माना जा रहा है।
अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादे को पूरा करेंगे
नगरीय निकायों में भाजपा की सरकार बनाएंगेआज मां सर्वमंगला की पावन धरती कोरबा में आयोजित "विशाल आमसभा" को संबोधित किया। कोरबा की जनता ने इस बार नगर निगम में भाजपा सरकार बनाने की ठान ली है, शहर के सर्वांगीण विकास के लिए आगामी 11 फरवरी… pic.twitter.com/iwsT2TQjY2
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 5, 2025
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान और नगर निगम चुनाव के अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो और नुक्कड़ सभा करने पहुंचे थे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: CM Vishnu Deo Sai in Raigarh, The Chief Minister reached the tea stall of the BJP candidate
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm