BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मारे गए दो नक्सलियों की हुई पहचान, घोषित था 40-40 लाख रुपये का इनाम

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मारे गए दो नक्सलियों की हुई पहचान, घोषित था 40-40 लाख रुपये का इनाम

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मारे गए दो नक्सलियों की हुई पहचान, घोषित था 40-40 लाख रुपये का इनाम
Bhasha
Published: 22 Sept 2025 | 7:00 pmModified: 22 Sept 2025 | 7:00 pm

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 22 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के केंद्रीय समिति सदस्यों राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी के रूप में हुई है, जिनपर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन ने बताया कि छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में स्थित अबूझमाड़ इलाके में माओवादी गतिविधियों की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने तलाश अभियान चलाया था।

अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान सोमवार सुबह से माओवादी और सुरक्षाबलों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से दो पुरुष माओवादियों का शव, हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया।

रॉबिन्सन ने बताया कि प्रारंभिक पहचान में पुष्टि हुई है कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय समिति के सदस्य राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी हैं।

अधिकारी ने बताया कि 63 वर्षीय नक्सली राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी, गुड्सा उसेंडी, विजय और विकल्प के रूप में भी जाना जाता था।

उन्होंने कहा कि वह तेलंगाना के करीमनगर का निवासी था औ उसपर छत्तीसगढ़ सरकार ने 40 लाख रूपये का इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मारे गए एक अन्य नक्सली 67 वर्षीय कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी को गोपन्ना और बुचन्ना के नाम से भी जाना जाता था।

उन्होंने कहा कि वह भी तेलंगाना के करीमनगर का निवासी था और उसपर भी छत्तीसगढ़ सरकार ने 40 लाख रूपये का इनाम घोषित किया था।

भाषा सं संजीव जोहेब

जोहेब

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मारे गए दो नक्सलियों की हुई पहचान, घोषित था 40-40 लाख रुपये का इनाम

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm