AD · 728×90Advertisement

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के ठिकाने से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के ठिकाने से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के ठिकाने से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद
Bhasha
Published: 05 Feb 2026 | 7:55 pmModified: 05 Feb 2026 | 7:55 pm

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), पांच फरवरी (भाषा) सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के जंगल में नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बनाने में उपयोग होने वाला कच्चा माल बरामद किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम ने बुधवार को सोनपुर थाना क्षेत्र के कोरासकोदो-पांगुड-कंदुलपर गांवों में खोजबीन अभियान चलाया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में नक्सलियों द्वारा छिपाई गई सामग्री का पता चला।

उन्होंने कहा कि बरामद की गई सामग्री में लगभग 1,300 लोहे की पाइप, एल्यूमिनियम की लगभग 200 छड़ (1,000 किलोग्राम से अधिक वजन), 61 बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) गोले, 21 छोटे बीजीएल गोले, बीजीएल लगे 46 धनुष, 14 खाली सेल्फ लोडिंग राइफल मैगजीन और हथियार बनाने में उपयोग होने वाला सामान शामिल है।

अधिकारी ने कहा कि यह बरामदगी क्षेत्र में माओवादियों के हथियार निर्माण नेटवर्क को ध्वस्त करने में मिली एक महत्वपूर्ण सफलता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में, जिले की पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ समन्वय के तहत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोरासकोदो में एक नया सुरक्षा शिविर स्थापित किया था।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के ठिकाने से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद

People also search for:Chhattisgarh Naxal Recovery
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm
Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले

Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले

30 Sept 2026 | 2:26 pm