International Day of Yoga : पनामा में मनाया गया इंटरनेशनल योगा डे, तस्वीरों में दिखी भारत की छवि
Celebrating Yoga Day in Panama: 2024 में ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है। देश के साथ ही विदेश में भी अभी से योग की तस्वीरें देखी जा रही हैं। इसी कड़ी में पनामा शहर में भी योग दिवस बनाया गया।
- International Day of Yoga : 2024 में ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है। देश के साथ ही विदेश में भी अभी से योग की तस्वीरें देखी जा रही हैं।
- इसी कड़ी में पनामा शहर में भी योग दिवस बनाया गया। Celebrating Yoga Day in Panama
- कॉमन योग प्रोटोकॉल के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी लोग एक साथ योग करेंगे। योग न सिर्फ शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में मदद करता है, बल्कि यह सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देता है।
- हाल के वर्षों में योग का प्रभाव विश्व में काफी बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर योग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- वर्ष 2015 से अबतक उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ सहित कई संस्थाओं और स्थानों में योग दिवस के समारोहों का नेतृत्व किया है।
- इस वर्ष योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री ने प्रत्येक ग्राम प्रधान को एक पत्र भेजा है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रसार और जमीनी स्तर पर लोगों की भागीदारी को बढ़ाने की बात कही गई है।
- पीएम मोदी के नेतृत्व ने योग की वैश्विक लोकप्रियता और पहचान में काफी वृद्धि की है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को दिए गए प्रस्ताव के बाद 11 दिसंबर 2014 को सर्वसम्मति से वहां यह निर्णय लिया गया कि हर साल 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
- यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत थी। इस प्रयास से योग को एक अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के रूप में मान्यता मिली है।

Facebook










