यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 751 चालकों के चालान किए
यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 751 चालकों के चालान किए
रायगढ़: प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। (Chhattisgarh ACB Raid in Collectorate) हालाँकि कई शिकायतों पर एंटी करप्शन ब्यूरो सफल कार्रवाई कर रही है और आरोपी सरकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी हो रही है, बावजूद घूसखोरी का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ताजा मामला प्रदेश के रायगढ़ का है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
ACB Raid Raigarh Collectorate: कलेक्टर दफ्तर का बाबू चढ़ा ACB के हत्थे
जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के कलेक्टर दफ्तर के राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ क्लर्क राजकुमार सिदार चेक के माध्यम से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की शिकायत बुलाकी गाँव के निवासी विजय सिदार ने की थी। इस शिकायत की सत्यता की पुष्टि होते ही एसीबी ने ट्रैप प्लानिंग की और फिर घूसखोर बाबू राजकुमार सिदार को गिरफ्तार कर लिया गया।
Chhattisgarh Raigarh Bribery Case: किस काम के एवज में ले रहा था रकम?
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विजय सिदार की पत्नी का निधन सर्पदंश से हो गया था। घटना के बाद विजय ने सरकारी आर्थिक मदद और मुआवजे के लिए जिला प्रशासन को आवेदन किया था। (Chhattisgarh ACB Raid in Collectorate) आवेदन के निराकरण के बाद मुआवजा राशि स्वीकृत हो गई, लेकिन यह रकम प्रार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर करने के एवज में राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ क्लर्क राजकुमार सिदार उससे रिश्वत की मांग कर रहा था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इसकी शिकायत के बाद एसीबी ने ट्रैप प्लान किया और विजय सिदार को 50 हजार रुपये का धनादेश देकर रिश्वतखोर बाबू के पास भेजा गया। इसी दौरान चेक हासिल करते ही क्लर्क राजकुमार सिदार को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल एसीबी के अधिकारी उससे कड़ाई से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं एसीबी की औचक दबिश से कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी का माहौल देखा गया।
इन्हें भी पढ़ें:
ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, 40 नए प्रीमियम होटल जोड़े
विदेश सचिव मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष से मुलाकात की
20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम
तमिलनाडु में मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में समिति गठित, राजस्व बढ़ाने के उपाय सुझाएगी
प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद मेटा के अधिकारी तलब; सरकार ने कंपनी का स्पष्टीकरण ‘खारिज’ किया
लेखक के बारे में
Web Title: यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 751 चालकों के चालान किए
