Raigarh News: रायगढ़ जिले में चार लोगों की हत्या पर बड़ा खुलासा, पुलिस ने बताई वारदात की असली वजह
Raigarh News: आरोपी लोकेश्वर ने पुरानी रंजिश और पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक के चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं आरोपी ने हत्या …

Raigarh News, image source: ibc24
- बाड़ी में एक परिवार के चार सदस्यों की लाश
- पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक
- घर की पीछे वाली जमीन भी खरीदना चाहता था आरोपी
- 12 वर्षीय बेटे की भी लाश को ठिकाने लगाने में ली मदद
रायगढ़: Raigarh News, रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ठूसेकेला गाँव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आखिरकार मुख्य आरोपी लोकेश्वर पटेल और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लोकेश्वर ने पुरानी रंजिश और पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक के चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं आरोपी ने हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने नाबालिक बेटे की भी मदद ली थी।
12 वर्षीय बेटे की भी लाश को ठिकाने लगाने में ली मदद
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले चारों की हत्या की उसके बाद फिर शवों को बारी-बारी से घर के पीछे बाड़ी में ठिकाने लगाया। इस दौरान उसने अपने 12 वर्षीय बेटे की भी लाश को ठिकाने लगाने में मदद ली। खास बात यह कि आरोपी लोकेश्वर पटेल हत्या के मामले में यूपी में सजा काट चुका है। शनिवार को एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।
बाड़ी में एक परिवार के चार सदस्यों की लाश
दरअसल गुरुवार की सुबह खरसिया थाना क्षेत्र के ठूसेकेला गांव में घर की बाड़ी में एक परिवार के चार सदस्यों की लाश मिली थी। चारों शवों को गोबर के ढेर में दफना दिया गया था। मृतकों की पहचान बुधराम उरांव सहोदरा उरांव, बेटे अरविंद और बेटी शिवांगी के रूप में की गई थी। घटना के बाद से पुलिस मृतक के परिवारों के संबंध में पतासाजी कर रही थी।
read more: प्रधानमंत्री मोदी ने इंफाल में लगभग 1,200 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का उद्घाटन किया
पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक
जांच के दौरान पुलिस ने लगभग 15 से अधिक लोगों को थाने में बिठाकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि मृतक के परिवार का लोकेश्वर पटेल के साथ पुराना विवाद था। पुलिस ने शक के आधार पर लोकेश्वर पटेल को गांव से ही हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में लोकेश्वर पटेल ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के साथ बुधराम उरांव का अवैध संबंध है। इतना ही नहीं मृतक की पत्नी ने उसके बेटे के खिलाफ धान चोरी की झूठी शिकायत भी दर्ज कराई थी।
घर की पीछे वाली जमीन भी खरीदना चाहता था आरोपी
आरोपी मृतक के घर की पीछे वाली जमीन भी खरीदना चाहता था जिसमें मृतक बुधराम उरांव अड़ंगा डाल रहा था। इन्हीं सब बातों से गुस्से में आकर आरोपी ने बुधवार की देर रात सोई हुई हालत में चारों की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने 12 वर्षीय बेटे की मदद ली। आरोपी को लग रहा था कि जमीन का मुआवजा मिलने की वजह से पुलिस का ध्यान उसकी ओर नहीं जाएगा और जांच की सुई रिश्तेदारों के इर्द- गिर्द घूमेगी। हालांकि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।
read more: नारेडको ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को ‘आवास अधिकार दिवस’ के रूप में मनाने के लिए लिखा पत्र
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Raigarh News: Big disclosure on the murder of four people in Raigarh district, police told the real reason behind the incident
रायगढ़
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm