BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Raigarh News: रायगढ़ में महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़े, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, खौफनाक वीडियो आया सामने

woman police officer video viral: वीडियो में उपद्रवियों ने महिला पुलिसकर्मी के न सिर्फ कपड़े फाड़े बल्कि उसे दौड़ा कर भी पीटा। महिला पुलिसकर्मी अपने बचाव के लिए उपद्रवियों के …

woman police officer video viral, image source: ibc24

woman police officer video viral, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 01 Jan 2026 | 6:43 pmModified: 01 Jan 2026 | 6:47 pm
HIGHLIGHTS
  1. घटना का वीडियो तीन दिनों के बाद वायरल
  2. कांग्रेस ने इस घटना की कड़ी निंदा की
  3. आंदोलन करना आम नागरिक का अधिकार : BJP

रायगढ़: Raigarh News, रायगढ़ जिले के तमनार में हुई हिंसक झड़प के दौरान महिला पुलिस कर्मी के साथ एक मारपीट का वीडियो सामने आया हैं। वीडियो में उपद्रवियों ने महिला पुलिसकर्मी के न सिर्फ कपड़े फाड़े बल्कि उसे दौड़ा कर भी पीटा। महिला पुलिसकर्मी अपने बचाव के लिए उपद्रवियों के आगे हाथ पैर जोड़ती रही लेकिन उपद्रवियों का दिल नहीं पसीजा।

महिला पुलिस कर्मी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो तीन दिनों के बाद वायरल हुआ है। पीड़ित महिला कर्मी तमनार थाने में आरक्षक है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 67 ए एलसीजी, और बीएनएस की धारा 109, (1) 115, (2) 132, 221,296, 309,351, के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Raigarh News, इस मामले का हैरत अंग्रेज पहलू यह है कि पुलिस इस मामले में बात करने से भी कतरा रही है। जिले के एसपी ने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से मना कर दिया। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का कहना है की प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। खुद महिला पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं है तो फिर आम नागरिकों का क्या होगा। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। कांग्रेस ने इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है साथ ही गृह मंत्री से जवाब भी मांगा है। बताया जा रहा है की वीडियो 27 दिसंबर का है।

इधर मामले में भाजपा ने भी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा का कहना है कि संविधान के दायरे में रहकर आंदोलन करना आम नागरिक का अधिकार है। लेकिन जिस तरह से महिला पुलिस करने के साथ मारपीट की घटना सामने आई है वह शर्मनाक और निंदनीय है। महिला पुलिस कर्मी के साथ जिस तरह की घटना हुई है उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: A video of a woman police officer being assaulted during a violent clash in Tamnar in Raigad district has surfaced

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm