Charandas Mahant Statement: एक पेड़ मां के नाम लगाने वाले क्या बाप के नाम से पेड़ काट रहे हैं? नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के लिए पेड़ काटने का लगाया आरोप
Charandas Mahant Statement: एक पेड़ मां के नाम लगाने वाले क्या बाप के नाम से पेड़ काट रहे हैं? नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक …

CBI inquiry of corruption in Bharatmala project, image source: ibc24
रायपुर: Charandas Mahant Statement: बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक को लेकर प्रदेश में मचा सियासी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्राधिकरण की बैठक को लेकर विपक्ष के नेता लगातार सत्ता पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैजे के बैठक के नाम पर पिकनिक मनाने के आरोप के बाद अब ता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में कल सीएम साय ने कई अहम फैसले लिए हैं।
Charandas Mahant Statement: बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा है कि स्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के लिए कई पेड़ काटे गए हैं। दूसरी ओर चिल्लाकर एक पेड़ मां के नाम लगाने की बात कहते हैं। पेड़ काटे जाने को लेकर उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा है कि तो क्या पेड़ अब बाप के नाम से काट रहे हैं?
Read More: Beetroot benefits: चुकंदर खाने से होते हैं ये फायदे, जानकर आज से शुरू कर देंगे खाना
इससे पहले पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक को लेकर भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा था कि बैठक के नाम पर भाजपा नेता पिकनिक मनाने जा रहे हैं। वहीं, बैज के इस आरोप पर भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने करारा प्रहार किया था।
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में चित्रकोट में आयोजित बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की पहली बैठक में बस्तर में पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए टूरिज्म कॉरिडोर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही बस्तर अंचल के पर्यटन के लिए चिन्हित स्थानों को विकसित करने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में बस्तर में एनएमडीसी द्वारा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण के संबंध में भी चर्चा की गई। इस मौके पर सीएम साय ने सौर समाधान और मनो बस्तर एप्प लॉन्च किया तथा सौर ऊर्जा चलित पॉवर बैंक का शुभारंभ किया।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Charandas Mahant Statement on Bastar Vikas Pradhikaran Meeting
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am