CG Vidhan Sabha News: बेनतीजा रहेगा विधानसभा सत्र का आखिरी दिन!. ED की छापेमारी पर नेता प्रतिपक्ष का हमला, “भारत में नरेंद्र तंत्र चल रहा है”..
गारे पालमा कोल ब्लॉक पर विपक्ष के तरफ से लाया स्थगन प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष ने ख़ारिज कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में शुन्यकाल में यह मुद्दा उठाया था।

Chhattisgarh Vidhan Sabha Live Update
- भूपेश बघेल के घर ED की छापेमारी।
- विपक्ष का विधानसभा से वॉकआउट और बहिष्कार।
- धान संग्रहण में 184 करोड़ का घोटाले का आरोप
Chhattisgarh Vidhan Sabha Live Update: रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी और बेटे चैतन्य को हिरासत में लिए जाने का असर विधानसभा की कार्यवाही पर देखने को मिल रहा है। जाँच एजेंसी ईडी की कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दल कांग्रेस ने सदन के कार्यवाही का पूरे दिन के लिए बहिष्कार कर दिया है। इसके साथ ही विपक्ष ने सदन से वॉकआउट भी कर दिया है।
जाँच एजेंसी की कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र के सरकार पर जमकर हमला बोला ही। नेता प्रतिपक्ष ने कहा की, सरकार अदानी के दबाव में दिख रहा है सिलिये भूपेश बघेल के घर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। बेटे चैतन्य बघेल का आज जन्मदिन है लेकिन उसे हिरासत में ले लिया हैं। डॉ महंत ने दवा किया कि, भारत में नरेंद्र तंत्र चल रहा है लेकिन हम किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं है।
स्थगन प्रस्ताव ख़ारिज
इस बीच गारे पालमा कोल ब्लॉक पर विपक्ष के तरफ से लाया स्थगन प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष ने ख़ारिज कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में शुन्यकाल में यह मुद्दा उठाया था। यहाँ कोल ब्लॉक के चलते तमनार में जंगल कटाई हो रही है। विपक्ष ने दवा किया है कि, 61 गांव को उजाड़ा जा रहा है। यह मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है लिहाजा प्रस्ताव खारिज कर दिया गया।
आज की कार्रवाई की शुरुआत संजारी बालोद धान संग्रहण केन्द्र के अव्यवस्था के मुद्दे से शुरू हुई। कांग्रेस की सदस्य संगीता सिन्हा ने यह मुद्दा विधानसभा में उठाया। कांग्रेस विधायक संगीत सिन्हा ने कहा, 184 करोड़ से ज्यादा का धान गायब है। संग्रहण केन्द्र में धान खुला हुआ पड़ा है। संग्रहण केन्द्र में अव्यवस्था का आलम यह है कि धान अंकुरित हो गया है।
Chhattisgarh Vidhan Sabha Live Update: इस पर जवाब देते हुए मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि, लगातार धान का उठाव हो रहा है, इसलिए आंकड़े में फर्क होता है। संग्रहण केन्द्र में धान स्टेक को ढंक कर रखा गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=x7jCXHAaY7k
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Congress boycotted the proceedings of the Vidhan Sabha in protest against the ED raid at the former CM's house
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm