सशस्त्र बलों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली ‘तिरंगा यात्रा’
सशस्त्र बलों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली ‘तिरंगा यात्रा’
रायपुर, नौ मई (भाषा) छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय सेना के सम्मान में रायपुर के इंदिरा गांधी चौक कालीबाड़ी से जयस्तंभ चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली और सेना को सलामी दी।
तिरंगा यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय का घोष करते हुए पदयात्रा की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस दौरान कहा कि तिरंगा यात्रा देश के मान और सम्मान के लिए, देश की एकता और भाईचारा के लिए तथा एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए है।
बैज ने कहा, ''वर्तमान में हमारा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। भारत की सेना पाकिस्तान के आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रही है, इसके लिए कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है। साथ ही सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए एकता, वीरता और उनके शौर्य के सम्मान में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है।''
तिरंगा यात्रा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, प्रभारी सचिव जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
भाषा संजीव रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: सशस्त्र बलों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली ‘तिरंगा यात्रा’
Raipur
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm