Happy Birthday Arun Sao: उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जन्मदिन आज, वृद्धा आश्रम, मां महामाया मंदिर के दर्शन समेत इन विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Happy Birthday Arun Sao: उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जन्मदिन आज, वृद्धा आश्रम, मां महामाया मंदिर के दर्शन समेत इन विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Happy Birthday Arun Sao: रायपुर। आज यानि 25 नवंबर को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जन्मदिन है। इस खास अवसर पर वे गृह जिला और निर्वाचन क्षेत्र की जनता के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे।
Read more: Parliament Winter Session 2024: आज से शुरू हो रहा संसद का शीतकालीन सत्र, वक्फ संशोधन बिल समेत 16 विधेयक हो सकते हैं पेश
बता दें कि, डिप्टी सीएम अरुण साव सुबह 8.15 बजे वृद्धा आश्रम जाएंगे, इसके बाद वे सुबह 9 बजे रतनपुर में मां महामाया के मंदिर दर्शन एवं सफाई मित्रों के पद प्रचलन करेंगे। उसके बाद बिलासपुर के कोटा जाएंगे, जहां वो नगर पंचायत कोटा के निर्माण का लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर शाम 4 बजे तक उपमुख्यमंत्री लोरमी जाएंगे। इसके अलावा आज वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Read more: Firing in Bar: संडे को बार में बैठकर पार्टी कर रहे थे लोग, तभी बदमाशों ने अचानक की अंधाधुंध फायरिंग, थम गई 6 लोगों की सांसें
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जन्म 25 नवम्बर 1968 को रायपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम अभय राम साव और माता का नाम प्रमिला साव हैं। अरुण साव का विवाह 17 अप्रैल 2000 को मीना साव से हुआ। उनके एक पुत्र हैं। साव ने मुंगेली के बी.एस.एन.जी. कॉलेज से बी.कॉम. और बिलासपुर के के.आर. लॉ कॉलेज से एल.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की है। किसान परिवार से आने वाले उप मुख्यमंत्री साव पेशे से अधिवक्ता रहे हैं।
Read more: Maharashtra Politics Update : महाराष्ट्र में सीएम फेस की चर्चा के बीच एकनाथ शिंदे चुने गए शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं अन्य संगठनों के सदस्य के रूप में वे 1990 से अनेक सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्हें कबड्डी, वॉलीबाल, क्रिकेट और बैडमिंटन जैसे खेल देखने और खेलने के साथ ही ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व के स्थलों का भ्रमण करने में भी खासी रूचि है। अरुण साव 2019 में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। सांसद के रूप में वे 17वीं लोकसभा में कोयला और खान मंत्रालय के परामर्शदात्री समिति तथा कोयला और इस्पात संबंधी स्थाई समिति के सदस्य रहे।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: Deputy CM Arun Sao will participate in these various programs on his birthday today
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm