Bitcoin Scam News Today Latest: 6600 करोड़ के’बिटकॉइन घोटाले’ में बड़ा खुलासा, गौरव मेहता ने खोल रखी 6 और कंपनियां, भाई और दोस्तों को बनाया डायरेक्टर
Bitcoin Scam News Today Latest: 6600 करोड़ के’बिटकॉइन घोटाले’ में बड़ा खुलासा, गौरव मेहता ने खोल रखी 6 और कंपनियां, भाई और दोस्तों को बनाया डायरेक्टर

Bitcoin Scam News Today Latest
रायपुर: Bitcoin Scam News Today Latest: महाराष्ट्र के कथित ‘बिटकॉइन घोटाले’ मामले में छत्तीसगढ़ में ईडी की जांच लगातार जारी है। मामले में जांच के बीच अब अब एब बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गौरव मेहता की 6 और कंपनियों का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि गौरव ने साल 2016 में ब्लॉक चेन इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई थी, जिसमें गौरव मेहता समेत भाई अक्षय मेहता और उनके दोस्त डायरेक्टर हैं। सभी लोग कोलकाता में स्पंज आयरन और मुंबई की ब्रोकरेज कंपनी समेत 6 कंपनी के डायरेक्टर हैं।
Bitcoin Scam News Today Latest: बताया जा रहा है कि गौरव मेहता एक कंसल्टेंसी के लिए काम करते हैं, जो पुणे पुलिस को अमित भारद्वाज के 6600 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले की जांच में मदद कर रही थी। पूर्व आईपीएस रवींद्रनाथ पाटिल ने पिछले दिनों दावा किया था कि गौरव मेहता से कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने संपर्क किया था और चुनाव में उपयोग के लिए धनराशि गौरव के जरिए बिटकॉइन घोटाले से पहुंचाई गई है।
बताया ये भी जा रहा है कि ED के अधिकारियों को गौरव के घर में कुछ दस्तावेज और लैपटॉप समेत कंप्यूटर हार्ड डिस्क मिले है जिसकी जांच ईडी की टेक्निकल टीम कर रही है। साथ ही बैंक से संबंधित कुछ अहम दस्तावेज भी मिले है जिसकी जांच के लिए लोकल बैंकों के कर्मचारियों को बुलाकर जांच की जा रही है।
इस छापेमार कार्रवाई में खास बात यह रही कि करीब 10 घंटों से ज्यादा CBI की 5 सदस्यीय टीम भी गौरव के घर के बाहर कार में इंतजार कर रही है। गौरव मेहता के बारे में बताया जा रहा है कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सायबर फील्ड का एक्सपर्ट है। छग में इनफोर्समेंट एजेंसियों की ही छापामार कार्रवाईयों में ऑफिशियली सायबर क्राइम सेल टीम में वह हमेशा शामिल रहा है।
इसके साथ ही कई राज्यों में हुए चुनावों में इसकी पर्दे के पीछे खासी भूमिका बताई जाती है। साथ ही पूर्व IPS रवीन्द्रनाथ पाटिल साल 2018 में गौरव की गवाही के बाद ही जेल गए थे। फिलहाल खबर लिखे जाने तक ईडी की टीम की कारोबारी गौरव मेहता के रायपुर स्थित मकान में रेड कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही गौरव मेहता समेत उनके भाई अक्षय मेहता से पूछताछ की जा रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=yAM3Z0kQtPg
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Bitcoin Scam News Today Latest Update from Raipur | Gaurav Mehta open 6 Company for Bitcoin Scam
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am