रायपुर: व्यक्ति ने पत्नी और दो नाबालिग बेटों की हत्या की, खुदकुशी का प्रयास किया
रायपुर: व्यक्ति ने पत्नी और दो नाबालिग बेटों की हत्या की, खुदकुशी का प्रयास किया
रायपुर, 27 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 36 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण उसकी और दो नाबालिग बेटों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी और बाद में खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
मान थाना क्षेत्र के डुमरतराई इलाके में शनिवार रात यह घटना हुई। माना क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक लाम्बोदर पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपी की पहचान बालोद के निवासी भुवनेश्वर साहू के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि साहू डुमरतराई के साहू पारा में किराये के मकान में रह रहा था।
अधिकारी के अनुसार, साहू ने घर में रखे चाकू से कथित तौर पर अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू (32) और बेटे आशीष साहू (11) तथा जॉन साहू (8) पर हमला किया। इसके बाद उसने उसी चाकू से खुद पर भी हमला किया जिसमें वह घायल हो गया।
सूचना मिलने के बाद माना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
अधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला को अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पटेल ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए यहां डॉ. बी. आर. आंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और प्रथम दृष्टया यही हत्या की वजह प्रतीत होती है। मामले की जांच की जा रही है।
भाषा राखी शोभना
शोभना
लेखक के बारे में
Web Title: रायपुर: व्यक्ति ने पत्नी और दो नाबालिग बेटों की हत्या की, खुदकुशी का प्रयास किया
Raipur
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm