Raipur news: रायपुर के मरीन ड्राइव में अब मॉर्निंग-इवनिंग वाक के लिए लोगों को देना होगा पैसा! कार-बाइक पार्किंग पर लगेगा शुल्क
Raipur news: नगर निगम ने मरीन ड्राइव में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग शुल्क लागू कर दिया है। निगम द्वारा लगाए गए बोर्ड के अनुसार अब यहां वाहन पार्क …

raipur marine drive parking fees, image source: social media
- रायपुर-तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव से जुड़ी बड़ी खबर
- मरीन ड्राइव में लोगों को अब देना होगा पार्किंग शुल्क
- कार पार्किंग के लिए 4 घंटे का 20 रुपए
- बाइक और स्कूटी के लिए 10 रुपए देनें होंगे
- नगर निगम के राजस्व विभाग का तुगलकी आदेश
Raipur news: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नगर निगम ने मरीन ड्राइव में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग शुल्क लागू कर दिया है। निगम द्वारा लगाए गए बोर्ड के अनुसार अब यहां वाहन पार्क करने पर शुल्क देना अनिवार्य होगा।
हजारों की संख्या में लोग जाते हैं वॉक करने
नए आदेश के तहत कार पार्किंग के लिए 4 घंटे का शुल्क 20 रुपये, जबकि बाइक और स्कूटी के लिए 10 रुपये निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि मरीन ड्राइव पर सुबह और शाम के समय हजारों की संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक के लिए पहुंचते हैं।
फैसले से आम लोगों में रोष
नगर निगम के इस फैसले से आम लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य के लिए सैर करने आने वालों से भी अब अप्रत्यक्ष रूप से पैसा वसूला जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम के राजस्व विभाग के इस फैसले को तुगलकी फरमान करार दिया है।
मरीन ड्राइव जैसे सार्वजनिक स्थल पर पार्किंग शुल्क लगाए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब देखना होगा कि जनता के विरोध के बाद नगर निगम इस फैसले पर कोई पुनर्विचार करता है या नहीं।
इन्हे भी पढ़ें:
- CG News: लोक-संस्कृति के रंग में रंगे मुख्यमंत्री साय, गढ़बेंगाल घोटुल पहुंचकर बस्तर की विरासत को किया नमन
- CM Vishnu Deo Sai Narayanpur Visit : जवानों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नारायणपुर बटालियन में साथ बैठकर किया डिनर, बोले- “आपके साहस से ही लौट रही शांति”
- CM Vishnu Deo Sai Abujhmar visit : बालक आश्रम का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम साय, मौके पर ही विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कक्ष की स्वीकृति दी
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur news: People will now have to pay for morning and evening walks on Raipur's Marine Drive! Car and bike parking fees will be imposed
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm