Kawasi Lakhma Latest News: ‘विपक्ष के नेताओं को फंसाना और उनपर जबरन दबाव बनाना’.. लखमा की गिरफ्तारी से भड़के पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव..
अपनी गिरफ्तारी पर कवाई लखमा ने प्रतिक्रिया देते हुए कवासी लखमा ने कहा है कि वह गरीब आदमी है इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है। इसके पीछे नरेंद्र मोदी, अमित …
Reaction of big Congress leaders on Kawasi Lakhma
Reaction of big Congress leaders on Kawasi Lakhma : रायपुर: शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। इस घोटाले में पिता-पुत्र की संलिप्तता सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला लेटेस्ट न्यूज़
ईडी की इस कार्रवाई पर कांग्रेस नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। सभी ने इस कार्रवाई को बदले की कार्रवाई बताते हुए कवासी लखमा को जान बूझकर फँसायें जाने की बात कही है।
द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण- सिंहदेव
Reaction of big Congress leaders on Kawasi Lakhma : कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर पूर्व उप मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि, 'कवासी लखमा जी की गिरफ्तारी भाजपा की कुख्यात द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण है। विपक्ष के नेताओं को फंसाना और उनपर जबरन दबाव बनाना - भाजपा के गंदे खेल ने सरकारी संस्थाओं और जांच एजेंसियों की निष्पक्षता और काबिलियत पर से देश का विश्वास खत्म कर दिया है। इस संघर्ष के समय में हम सभी हमारे साथी, कांग्रेस नेता कवासी लखमा जी के साथ खड़े हैं।"
कवासी लखमा जी की गिरफ्तारी भाजपा की कुख्यात द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण है।
विपक्ष के नेताओं को फंसाना और उनपर जबरन दबाव बनाना - भाजपा के गंदे खेल ने सरकारी संस्थाओं और जांच एजेंसियों की निष्पक्षता और काबिलियत पर से देश का विश्वास खत्म कर दिया है।
इस संघर्ष के समय में…
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) January 15, 2025
गिरफ़्तारी बदले की भावना - भूपेश बघेल
मामले पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा कि, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक कवासी लखमा जी की गिरफ़्तारी बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। केंद्र सरकार में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर ईडी कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साज़िश रच रही है। पूरी कांग्रेस पार्टी कवासी लखमा जी के साथ खड़ी है।"
पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक कवासी लखमा जी की गिरफ़्तारी बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।
केंद्र सरकार में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर ईडी कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साज़िश रच रही है।
पूरी कांग्रेस पार्टी कवासी लखमा जी के साथ खड़ी है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 15, 2025
मैं गरीब आदमी हूँ- कवासी लखमा
Reaction of big Congress leaders on Kawasi Lakhma : अपनी गिरफ्तारी पर कवाई लखमा ने प्रतिक्रिया देते हुए कवासी लखमा ने कहा है कि वह गरीब आदमी है इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है। इसके पीछे नरेंद्र मोदी, अमित शाह और विष्णुदेव साय है। उनके घर से एक रुपये भी बरामद नहीं हुआ है, न ही कोई कागज पाया गया है। सरकार ने फर्जी मामला बनाया है। बस्तर और छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव होने इसलिए यह साजिश रची गई है। वह कांग्रेस के लिए जीते रहे है और कांग्रेस के लिए मरेंगे।
बहरहाल इस 10 बिंदुओं में आसानी से समझते है कि आखिर क्या है छत्तीसगढ़ का ये पूरा शराब घोटाला
- - 2100 करोड़ का घोटाला है शराब का।
- - भूपेश बघेल की सरकार में हुआ था शराब घोटाला।
- - इस मामले में अब तक हो चुकी हैं 8 गिरफ्तारियां।
- - मामले में पूर्व आबकारी मंत्री हुए गिरफ्तार।
- - बघेल सरकार के किसी मंत्री पर यह पहली कार्रवाई।
- - ईडी ने 28 दिसंबर को लखमा समेत 4 ठिकानों पर की थी छापामारी।
- - सुकमा के कांग्रेस नेता सुशील ओझा, सुकना के अगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, सद्दाम सोलंकी और लखमा के ठिकाने थे शामिल।
- - दो दिनों तक हो चुकी है मामले में लम्बी पूछताछ
- - 50 लाख रुपए महीने तबके आबकारी मंत्री लखमा को मिलते थे।
- - अभी कई अन्य भी ED के रडार में।
ED का बड़ा एक्शन.. :शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार#KawasiLakhma #CGNews #Chhattisgarh #CGkiBaatDebate #IBC24Debate #CGSharabGhotala @INCChhattisgarh @BJP4CGState
https://t.co/HkTsgafTjx— IBC24 News (@IBC24News) January 15, 2025
https://www.youtube.com/watch?v=hnSkounEfVM
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कवासी लखमा छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख आदिवासी नेता और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं। वे राज्य के पूर्व आबकारी मंत्री भी रहे हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Reaction of big Congress leaders on Kawasi Lakhma,
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am