Sachin Pilot in Raipur: शहीद आकाश राव के परिजनों से मिले सचिन पायलट.. कहा, ‘आतंकवाद और नक्सलवाद की इस समाज में कोई जगह नहीं’..
सचिन पायलट ने ‘एक्स’ पर बताया कि, शाम को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायकों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उनके निर्वाचन क्षेत्र सहित प्रदेश एवं जनता से जुड़े मुद्दों पर …

Sachin Pilot met the family of martyr Akash Rao
- सचिन पायलट ने शहीद आकाश राव के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
- पायलट बोले: आतंकवाद और नक्सलवाद की इस समाज में कोई जगह नहीं है।
- राज्य और केंद्र सरकारें शहीद परिवार को हर संभव मदद कर रही हैं।
Sachin Pilot met the family of martyr Akash Rao: रायपुर: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट रायपुर के प्रवास पर है। यहां वे संगठन से जुड़े बैठकों में हिस्सा ले रहे है साथ ही प्रदेश के दिग्गज नेताओं से भी पार्टी की गतिविधयों पर भी चर्चा कर रहे हैं।
इसे पहले आज सचिन पायलट सुकमा में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे के घर पहुंचे और उनकी पत्नी व अन्य परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि, इस प्रकार के हमले से गलत संदेश जाता है। जो शहादत उन्होंने दी है हमें उन पर फक्र है। उनके परिजनों के प्रति मैं पूरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस प्रकार की घटनाओं पर हमें अंकुश लगाना पड़ेगा।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, आतंकवाद और नक्सलवाद की इस समाज में कोई जगह नहीं है। हम सबको मिलकर इसका मुकाबला करना पड़ेगा। इस प्रकार की घटनाओं से दिल दुखता है। बहादुर पुलिस अफसर आकाश राव ने अपनी जान की बाजी लगाकर, अपने दायित्व को निभाया है। हम सबको उन पर गर्व है। समाज देश प्रदेश में जो भारत के हित के खिलाफ काम करते हैं उन सबको हारना पड़ेगा। पायलट ने कहा कि, राज्य सरकार, केंद्र सरकार पूरी मदद कर रही है और हम भी जो सहायता कर सकेंगे, वह करने के लिए तैयार है।
नेताओं के साथ रात्रिभोज
Sachin Pilot met the family of martyr Akash Rao: सचिन पायलट ने 'एक्स' पर बताया कि, शाम को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायकों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उनके निर्वाचन क्षेत्र सहित प्रदेश एवं जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की एवं रात्रि भोज किया। भाजपा सरकार की विफलताओं, वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध हम सभी मिलकर जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाते रहेंगे।
शाम को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायकों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उनके निर्वाचन क्षेत्र सहित प्रदेश एवं जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की एवं रात्रि भोज किया।
भाजपा सरकार की विफलताओं, वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध हम सभी मिलकर जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से… pic.twitter.com/JLplkUsl48
— Sachin Pilot (@SachinPilot) June 23, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: सचिन पायलट सुकमा में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे के परिजनों से मिलने पहुंचे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Sachin Pilot met the family of martyr Akash Rao, Expressed condolences and condemned Naxalism and terrorism
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm