Today News and Live Updates 18 November 2024: साय सरकार ने पूरा किया वादा.. गुरु घासीदास-तमोर पिंगला बना देश का तीसरा बड़ा टाइगर रिजर्व, अधिसूचना जारी
Guru Ghasidas-Tamor Pingla Tiger Reserve Notification issued by state govt

Guru Ghasidas-Tamor Pingla Tiger Reserve Notification issued by state govt : रायपुर। छत्तीसगढ़ का गुरुघासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व देश का तीसरा बड़ा टाइगर बन गया हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुघासीदास - तमोर पिंगला को टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया था वही आज इस संबंध में विधिवत अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में टाइगर रिजर्व की संख्या चार हो गई है।
बता दें कि, गुरु घासीदास नेशनल पार्क को साल 2021 में टाइगर रिजर्व बनाया गया था, लेकिन इसे विरोध के कारण अस्तित्व में नहीं लाया जा सका था। इस क्षेत्र में कई माइंस होने कारण नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व घोषित करने का नोटिफिकेशन कांग्रेस शासन काल में रुका हुआ था।

Guru Ghasidas-Tamor Pingla Tiger Reserve Notification issued by state govt : छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती डॉ रमन की सरकार ने ही गुरु घासीदास नेशनल पार्क और तमोर पिंगला सेंचुरी को मिलाकर टाइगर रिजर्व बनाने का मसौदा एनटीसीए यानी राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को प्रेषित किया था। जिसके बाद एनटीसीए ने गुरु घासीदास नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व के रूप में मंजूरी दे दी थी। हालांकि कांग्रेस शासन में रिजर्व एरिया के कोल ब्लॉक, आइल ब्लॉक और मिथेन गैस ब्लॉक होने के कारण मामला अटक गया और फैसला आगे नहीं बढ़ पाया। वही राज्य में जब भाजपा की सरकार काबिज हुई तो फिर से इस दिशा में पहल शुरू हुई। साय सरकार ने कुछ महीने पहले हुई कैबिनेट की बैठक में इस बारें में निर्णय लिया था।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
Today News and Live Updates 18 November 2024: मलाड, मुंबई (महाराष्ट्र): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोड शो किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं जहां-जहां भी गया है वहां पर भाजपा और महायुति के पक्ष में जनता का आर्शीवाद हमें मिल रहा है और यही कारण है कि हम एक बार फिर यहां पर सरकार बनाएंगे।"
#WATCH मलाड, मुंबई (महाराष्ट्र): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोड शो किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं जहां-जहां भी गया है वहां पर भाजपा और महायुति के पक्ष में जनता का आर्शीवाद हमें मिल रहा है और यही कारण है कि हम एक बार फिर यहां… pic.twitter.com/mgQJY95XvY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2024
Today News and Live Updates 18 November 2024 : कानपुर, उत्तर प्रदेश। भाजपा सांसद रवि किशन ने उपचुनाव पर कहा, "सीसामऊ की सीट हम जीत रहे हैं। सीसामऊ में भाजपा का कमल खिल रहा है, इसमें कोई किंतु, परंतु नहीं है... 20 तारीख को हर कोई हमारे पक्ष में मतदान करेगा... अब नहीं बटेंगे, और अब कभी नहीं बटेंगे।"
#WATCH कानपुर, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद रवि किशन ने उपचुनाव पर कहा, "सीसामऊ की सीट हम जीत रहे हैं। सीसामऊ में भाजपा का कमल खिल रहा है, इसमें कोई किंतु, परंतु नहीं है... 20 तारीख को हर कोई हमारे पक्ष में मतदान करेगा... अब नहीं बटेंगे, और अब कभी नहीं बटेंगे।" pic.twitter.com/XOnFqyq1US
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2024
रायपुर। PM मोदी नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए हैं। नाइजीरिया ने "द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर" से सम्मानित किया है। CM विष्णु देव साय ने कहा कि, 140 करोड़ देशवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। PM मोदी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से हार्दिक बधाई।
आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके कैलाश गहलोत आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बीजेपी हेडक्वार्टर में आधिकारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ली। कैलाश गहलोत ने बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर, जय पांडा, दुष्यंत गौतम और हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली।
ब्राजील दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागतः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील दौरे पर पहुंच गए हैं। जी20 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। बता दें कि पिछले साल भारत की सफल अध्यक्षता ने जी20 आयोजन को जनता का जी-20 बना दिया था। रियो डी जेनेरियो में 18 व 19 नवंबर को होने वाले सम्मेलन में मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शामिल होंगे। पीएम मोदी 19 नवंबर को गुयाना पहुंचेंगे। खास बात ये है कि बीते 50 वर्षों में गुयाना जाने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
Read More : Dhaniya Ke Fayde: एक चम्मच धनिया के बीज से दूर हो सकते हैं कई गंभीर रोग, जानिए इसके फायदे
प्रदूषण-कोहरे का ट्रेन-फ्लाइट पर असरः देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों पर प्रदूषण और कोहरे की दोहरी मार से हालत खराब है। एक्यूआई छठे दिन भी लागातार 400 के पार है। जो बेहद खतरनाक है। बीते रविवार की रात को दिल्ली के कई इलाकों में स्मॉग नीचे आने से सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन होने लगी। फिलहाल, दिल्ली में ग्रैप का चौथा चरण लागू हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली पर घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में धुंध के बीच ट्रेनों की आवाजाही जारी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घनी धुंध से बीच ट्रेन गुजरते हुए देखी गई है।
लेबनान में इजरायल का कहर जारीः हिजबुल्लाह पर इजरायल लगातार हमले कर रहा है। हर रोज इजरायल की सेना हिजबुल्लाह को बड़ा नुकसान पहुंचा रही है। अब लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली हमले में हिजबुल्लाह के मीडिया संबंध प्रमुख मोहम्मद अफीफ की मौत हो गई। टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, हिजबुल्लाह ने मोहम्मद अफीफ की मौत की पुष्टि की है। मध्य बेरूत में सीरियाई बाथ पार्टी के मुख्यालय पर आईडीएफ के हमले में अफीफ की मौत हो गई। इजरायल ने अभी तक हिजबुल्लाह के प्रवक्ता की हत्या की पुष्टि नहीं की है।
मौसम का हालः देश में राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम में आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। IMD के मुताबिक, अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम, उप-हिमालयी, बिहार और पश्चिम बंगाल में कोहरे की स्थिति के बनी रहने की संभवना है। उत्तर प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। सुबह और रात के समय सर्द हवाएं भी चलने लगी है। फिलहाल शहरों से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में ठंड का एहसास हो रहा है।
बीजेपी को नोटिस जारीः झारखंड भाजपा का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘बीजेपी 4 झारखंड’ की ओर से पोस्ट किए गए एक वीडियो पर कांग्रेस और झामुमो की शिकायतों को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वह तुरंत भाजपा झारखंड को नोटिस के साथ पार्टी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उस पोस्ट को हटाने का निर्देश दें। वह पोस्ट आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का कथित उल्लंघन है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
रायपुर : प्राकृतिक आपदा से मौत मामले की जाँच करने भाजपा की समिति कल जशपुर जाएगी
रायपुर ब्रेकिंग ,
प्राकृतिक आपदा से मौत मामले की जाँच करने भाजपा की समिति कल जशपुर जाएगी ,
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय जाँच समिति 20 को पहुँचेगी घटना स्थल ,
जशपुर जिले के राजेंद्र चोराट के देहांत की घटना है ,
7 दिनों में अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी टीम ,
जांच टीम में भरतपुर-सोनहत की विधायक रेणुका सिंह, रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया और पत्थलगांव की विधायक गोमती साय भी है ,
बुरहानपुर- 2 समुदाय के बीच विवाद में पथराव
बुरहानपुर-
2 समुदाय के बीच विवाद में पथराव
धार्मिक चबूतरे को लेकर हुआ विवाद
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
गांव में पसरा सन्नाटा,पुलिस रही है गश्त
लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम बिरोदा की घटना
बिलासपुर- अस्पतालों का फायर ऑडिट कराने के निर्देश
बिलासपुर-
अस्पतालों का फायर ऑडिट कराने के निर्देश
जिला अस्पताल, सिम्स, सामुदायिक अस्पतालों का होगा ऑडिट
झांसी हादसे को देखते हुए जारी हुआ निर्देश
कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
बिलासपुर- PITNDPS के तहत 2 लोगों को 3 माह के लिए भेजा गया जेल
बिलासपुर-
PITNDPS के तहत 2 लोगों को 3 माह के लिए भेजा गया जेल
कोटा के रमेश दुबे और बराद्वार के चूड़ामणि साहू के खिलाफ की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षकों ने PITNDPS के तहत कार्रवाई के लिए भेजा था प्रस्ताव
नशे के कारोबार में आरोपियों की लगातार सामने आ रही थी संलिप्तता
संभाग आयुक्त ने की कार्रवाई
ब्राजील- रियो डी जनेरियो में G-20 शिखर सम्मेलन
ब्राजील-
रियो डी जनेरियो में G-20 शिखर सम्मेलन
सम्मेलन स्थल पहुंचे PM मोदी
ब्राजील के राष्ट्रपति ने PM मोदी का स्वागत किया
बिलासपुर- राशन दुकान संचालक से मारपीट
बिलासपुर-
राशन दुकान संचालक से मारपीट
ग्रामीणों ने की जमकर मारपीट
राशन नहीं देने की बात पर हुआ विवाद
हिर्री के मेड़पार का मामला
पुलिस जांच में जुटी
जबलपुर@सीएम मोहन यादव का दौरा हुआ निरस्त
जबलपुर@सीएम मोहन यादव का दौरा हुआ निरस्त
निजी कारणों से दौरा हुआ निरस्त
महाकौशल विज्ञान मेले के समापन समारोह में होना था शामिल
कांकेर- अलबेलापारा वार्ड में 2 भालुओं की लड़ाई
कांकेर-
अलबेलापारा वार्ड में 2 भालुओं की लड़ाई
लड़ाई का वीडियो आया सामने
वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने दी सलाह
सक्ती- सड़क की मांग लेकर धरना
सक्ती-
सड़क की मांग लेकर धरना
वार्ड 3 के वार्डवासी धरने पर बैठे
ठाकुरमुडा में अब तक नहीं बनी सड़क
वार्डवासी को खेतों के रास्ते होकर जाना पड़ता है
वार्डवासियों ने पार्षद और अध्यक्ष लापता होने का लगाए पोस्टर
बैकुंठपुर- कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत का बया
बैकुंठपुर-
कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत का बयान
ट्रेनों के लगातार रद्द होने पर कहा-
रेल मंत्री ने तो बातचीत में कहा है 2 साल तक ऐसा ही चलेगा
लोकसभा शुरू होने वाली है रेल मंत्री से इसे लेकर मिलूंगी
SECL क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर कहा-
स्वास्थ्य के विषय को मैंने गंभीरता से उठाया है
कई तरह की बीमारी हो रही है जो नुकसानदेह है
मनपसंद एप पर कहा-
कांग्रेस पर आरोप था की बंद नहीं कर रहे है
अब शराब बढ़ा रहे है,बड़ा अच्छा काम कर रहे है
मैं सरकार के काम से संतुष्ठ नहीं हुं
इंदौर रीगल चौराहे पर यूथ कांग्रेस के कार्यकता हुए एकत्रित
इंदौर
रीगल चौराहे पर यूथ कांग्रेस के कार्यकता हुए एकत्रित
मणिपुर में जान गवा चुके लोगों को दी श्रद्धांजलि
मणिपुर में बिगड़ी कानून व्यवस्था से नाराज हैं कांग्रेसी
मणिपुर के लोगों को न्याय दिलाने की कर रहे हैं मांग
ब्रेकिंग: छग वक्फ बोर्ड का आदेश जारी
ब्रेकिंग,
Ibc 24 की खबर पर लगी मुहर
छग वक्फ बोर्ड का आदेश जारी
प्रदेश के तमाम मस्जिद और मुतवल्लियों को लिखा पत्र
जुम्मे की नमाज के पूर्व तकरीर पर दी गाइड लाइन
धार्मिक विषय पर तकरीर की रहेगी आजादी
अन्य विषय पर तकरीर से पूर्व लेनी होगी अनुमति
वक्फ बोर्ड के व्हाट्सएप ग्रुप या पत्र के जरिए लेनी होगी अनुमति
वक्फ बोर्ड के सीईओ ने जारी किए पत्र
रायपुर ब्रेकिंग ,
रायपुर ब्रेकिंग ,
सिमगा नगर पालिका घोषित ,
राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत सिमगा की सीमाएं ही नगर पालिका परिषद सिमगा की सीमाएं होंगी ,
रायपुर ब्रेकिंग,
रायपुर ब्रेकिंग,
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का आरोप महादेव एप में सरकार के लोग जुड़ गए पर भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा का पलटवार ,
महादेव के सरगना की दुबई में गिरफ्तारी हुई उसको गिरफ्तार करके लाया भारत लाया जा रहा है ,
महादेव के कर्ताधर्ता कौन थे सब जानते हैं , इस ऐप से जुड़े किसी भी लोगों को नहीं बख्शा जायेगा,
मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं जहां-जहां भी गया है: मुख्यमंत्री मोहन यादव
मलाड, मुंबई (महाराष्ट्र): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोड शो किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं जहां-जहां भी गया है वहां पर भाजपा और महायुति के पक्ष में जनता का आर्शीवाद हमें मिल रहा है और यही कारण है कि हम एक बार फिर यहां पर सरकार बनाएंगे।”
#WATCH मलाड, मुंबई (महाराष्ट्र): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोड शो किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं जहां-जहां भी गया है वहां पर भाजपा और महायुति के पक्ष में जनता का आर्शीवाद हमें मिल रहा है और यही कारण है कि हम एक बार फिर यहां… pic.twitter.com/mgQJY95XvY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2024
गुरु घासीदास-तमोर पिंगला को टाइगर रिजर्व बनाया गया
गुरु घासीदास-तमोर पिंगला को टाइगर रिजर्व बनाया गया
छग सरकार ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित की
गुरु घासीदास-तमोर पिंगला बाघ अभ्यारण्य 2,829 वर्ग किमी में है
पुलिस की कार्रवाई से गुंडे की पेंट हुई गीली
इंदौर : पुलिस की कार्रवाई से गुंडे की पेंट हुई गीली
अड़ीबाजी कर रुपयों के लिए कैफे संचालक को धमकाने वाले का पुलिस ने निकाला था जुलूस
जिस जगह पर कर रहा था अवैध वसूली वही जाकर पुलिस ने निकाला गुंडे का जुलूस
इस दौरान गुंडा बोला पुलिस हमारी बाप है, गुंडागर्दी पाप है
पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में टूट गए गुंडे इमरान गौरी के हाथ पैर
खजराना पुलिस ने निकाला था गुंडे का जुलूस
ओडिशा में बीजेपी को यहां तक पहुंचाने में उनकी बड़ी भूमिका रही: मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
संबलपुर (ओडिशा): वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री समीर डे के निधन पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “ये खबर हम सभी के लिए बहुत ही दु:खद है और वह हमारे केवल पार्टी के नेता ही नहीं थे बल्कि मेरे व्यक्तिगत बड़े भाई की भूमिका में भी थे। ओडिशा में बीजेपी को यहां तक पहुंचाने में उनकी बड़ी भूमिका रही। लंबे समय तक जमीनी स्तर से काम शुरू करके वह एक प्रादेशिक नेतृत्व तक पहुंचे थे। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी मैं उनसे अस्पताल मिलने गया था। मैं उनके निधन पर बहुत दुखी हूं ईश्वर को प्रार्थना करता हूं उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”
#WATCH संबलपुर (ओडिशा): वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री समीर डे के निधन पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “ये खबर हम सभी के लिए बहुत ही दु:खद है और वह हमारे केवल पार्टी के नेता ही नहीं थे बल्कि मेरे व्यक्तिगत बड़े भाई की भूमिका में भी थे।
ओडिशा में बीजेपी को… pic.twitter.com/NsBe4es50n— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2024
जनता को JMM को वोट देना चाहिए ताकि मुझे जनता के लिए काम करने का मौका मिले: कल्पना सोरेन
गिरिडीह: गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने कहा, “…मैं गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनता से मिलकर उनका आशीर्वाद मांग रही हूं। मैंने पिछले पांच सालों में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किया है। मैंने जनता के बीच उम्मीद की किरण जगाई है। जनता को JMM को वोट देना चाहिए ताकि मुझे जनता के लिए काम करने का मौका मिले।”
#WATCH गिरिडीह: गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने कहा, “…मैं गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनता से मिलकर उनका आशीर्वाद मांग रही हूं। मैंने पिछले पांच सालों में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किया है। मैंने जनता के बीच उम्मीद की किरण जगाई… pic.twitter.com/ocd03aNPFb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2024
पुलिसकर्मियों के साथ हुज्जतबाजी
बिलासपुर-
पुलिसकर्मियों के साथ हुज्जतबाजी
नायब तहसीलदार और साथियों ने की हुज्जतबाजी
थाने में हंगामा मचाते हुए पुलिसकर्मियों को धमकाया
पेट्रोलिंग टीम को देर रात घूमते मिले थे नायब तहसीलदार और साथी
पूछताछ करने पर रौब दिखाते हुए मचाया था हंगामा
जगदलपुर में पदस्थ है नायब तहसीलदार
आरक्षकों की शिकायत पर केस दर्ज
सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला
बीजेपी युवा मोर्चा बालाघाट के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे ने दिया पद से इस्तीफा
बालाघाट….
बीजेपी युवा मोर्चा बालाघाट के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे ने दिया पद से इस्तीफा…
महिला द्वारा लगाए गए आरोप के बाद दिया इस्तीफा…
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को दिया इस्तीफा….
मेरी वजह संगठन की छवि खराब न हो इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं…
हम झारखंड में जातीय जनगणना करेंगे और आरक्षण को बढ़ाएंगे: राहुल गांधी
रांची (झारखंड): लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ” हमारी लड़ाई विचारधारा की है। एक तरफ INDIA गठबंधन और कांग्रेस जो संविधान की रक्षा कर रही है और गरीबों, किसानों, मजदूरों पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की सरकार चलाना चाहती है तो दूसरी तरफ वो शक्तियां जो संविधान को नष्ट करना चाहती है और ये बीजेपी-RSS के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है…प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं आरक्षण के खिलाफ हूं जबकि मैं आरक्षण के खिलाफ नहीं हूं और मैं आरक्षण को 50% ज्यादा बढ़ाना चाहता हूं। मैं पीएम को कहा कि आप बढ़ाए और जातीय जनगणना कीजिए हम आपको पूरा समर्थन देंगे। लेकिन उन्होंने मेरा जवाब तक नहीं दिया। हम झारखंड में जातीय जनगणना करेंगे और आरक्षण को बढ़ाएंगे…हम हर महिला को हर महीने बैंक खाते में 2500 रुपए देंगे।”
#WATCH रांची (झारखंड): लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ” हमारी लड़ाई विचारधारा की है। एक तरफ INDIA गठबंधन और कांग्रेस जो संविधान की रक्षा कर रही है और गरीबों, किसानों, मजदूरों पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की सरकार चलाना चाहती है तो दूसरी तरफ वो… pic.twitter.com/zRMaloFESq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2024
आदिवासी हॉस्टल में सीट बढ़ाई जाएंगी
चित्रकोट
सीएम विष्णुदेव साय का बयान
आदिवासी हॉस्टल में सीट बढ़ाई जाएंगी
DMF और CSR राशि का इस्तेमाल विकास कार्यो में किया जाएगा
नियद नेल्लानार योजना से बस्तर में विकास हो रहा है
गांवो में मूलभूत सुविधाएं पहुंच रही है
कांग्रेस सरकार के सत्ता में आए हुए 7 दिसंबर को एक साल होने वाला है: मंत्री जी. किशन रेड्डी
हैदराबाद, तेलंगाना: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, “कांग्रेस सरकार के सत्ता में आए हुए 7 दिसंबर को एक साल होने वाला है। अलग-अलग गारंटी के नाम पर जो जनता से वादा किया गया था उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। इसके लिए भाजपा द्वारा 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक एक आंदोलन किया जाएगा।”
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, “कांग्रेस सरकार के सत्ता में आए हुए 7 दिसंबर को एक साल होने वाला है। अलग-अलग गारंटी के नाम पर जो जनता से वादा किया गया था उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। इसके लिए भाजपा द्वारा… pic.twitter.com/FDC0gh9wRc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2024
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई
इंदौर — कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई
कहा देश और मध्यप्रदेश की राजनीति में उनका सहयोग मिलते रहे ईश्वर से यही प्रार्थना हैं
विजयपुर में अद्भुत अकल्पनीय अराजकता हुई उसके बावजूद कांग्रेस चुनाव जीतेगी
बुधनी के परिणाम भी अप्रत्याशित रहेंगे
यूरिया खाद की किल्लत पर बीजेपी के नेताओं पर कालाबाजारी करने का लगाया आरोप
प्रदेश सरकार हर रोज 100 करोड रुपए कर्ज ले रही है
हेलीकॉप्टर विज्ञापन और पर्यटन पर विदेश जाने पर खर्च हो रहे हैं
पिछले 10 साल की बीजेपी कोई एक उपलब्धि बता दें मुख्यमंत्री से ज्यादा डबल आवाज में राम का नाम मैं लूंगा
भगवान राम का वास्ता है सीएम साहब जवाब दें –कितना सोयाबीन एमएसपी पर आपने खरीदा
मुसलमानों के आरक्षण देने वाले बयान पर बीजेपी पर किया पलटवार कहा बीजेपी घृणा और नफरत की राजनीति करती हैं
प्रांतीय पटवारी संघ ने उठाए राजस्व महाभियान पर सवाल
भोपाल
प्रांतीय पटवारी संघ ने उठाए राजस्व महाभियान पर सवाल
हर तीन महीने में महाभियान से बहुत सारे काम हो रहे बाधित
अभियान के लिए दी गई मशीनों और सॉफ्टवेयर ने बढ़ा रखी हैं दिक्कत
पटवारियों के प्रति जनप्रतिनिधियों की बयानबाजी को बताया गलत
पटवारी संघ ने कलेक्टर कार्यालय में की नारेबाजी
कलेक्टर के नाम प्रशासन को सौंपा मांगों का ज्ञापन
10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
भोपाल
10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
तीन जिलों के बदले गए एसपी
शहडोल, सिंगरौली और छिंदवाड़ा के एसपी बदले गए
शहडोल के एसपी बनाए गए रामजी श्रीवास्तव
मनीष खत्री सिंगरौली एसपी बनाए गए
अजय पांडे छिंदवाड़ा एसपी बनाए गए
मिथिलेश कुमार शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन
PM मोदी नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान से हुए सम्मानित
PM मोदी नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान से हुए सम्मानित
नाइजीरिया ने “द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर” से सम्मानित किया
CM विष्णु देव साय ने कहा
140 करोड़ देशवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है
PM मोदी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से हार्दिक बधाई
छत्तीसगढ़ में मूलवासी बचाओ मंच प्रतिबंधित
छत्तीसगढ़ में मूलवासी बचाओ मंच प्रतिबंधित
राज्य सरकार ने संगठन पर लगाया प्रतिबंध
बस्तर में विकास और सुरक्षा बल विरोधी गतिविधि में लिप्त होने का आरोप
गृह विभाग ने जारी किया आदेश
CM साय के मीडिया सलाहकार ने असदुदीन ओवैसी के वक्फ बोर्ड वाले X पोस्ट पर किया पलटवार
रायपुर- CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा का X पोस्ट
असदुद्दीन ओवैसी के वक्फ बोर्ड वाले X पोस्ट पर किया पलटवार
वक्फ बोर्ड किसी सरकार के सीधे अधीन नहीं होताः पंकज झा
CG वक्फ बोर्ड में अभी अधिकतर सदस्य कांग्रेस ने नियुक्त किए
छत्तीसगढ़ में आग लगाने की इजाजत आपको नहीं दी जाएगी: पंकज कुमार झा
औवेसी ने छग वक्फ बोर्ड के फरमान को लेकर किया था पोस्ट
आयोजनकर्ता और यश राठी के खिलाफ शिकायत करेगी करणी सेना
दुर्ग:-अपडेट
IIT भिलाई में अश्लील आयोजन का मामला
करणी सेना का प्रदर्शन हुआ रद्द
जिला प्रशासन से परमिशन ना मिलने का दिया हवाला
आयोजनकर्ता और यश राठी के खिलाफ करेंगे शिकायत
जेवरा सिरसा पुलिस चौकी में देने लिखित शिकायत
FIR की मांग करेंगे करनी सेना
शासकीय नवीन कन्या कॉलेज की छात्राओं का चक्काजाम
जांजगीर-
शासकीय नवीन कन्या कॉलेज की छात्राओं का चक्काजाम
डिवाइडर की समस्या को लेकर सड़क जाम किया
जांजगीर के केरा रोड में है कन्या महाविद्यालय
जमकर कर रहे नारेबाजी, पुलिस भी मौके पर मौजूद
तहसीलदार ने डिवाइडर में क्रासिंग बनाने का दिया आश्वासन
श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन
रोडशो और आमसभाओं के बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भगवान श्री गणेश जी पूजा-अर्चना की और महायुति की विजय के लिए आशीर्वाद लिया
विकास प्राधिकरण के विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
जगदलपुर –
विकास प्राधिकरण के विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
कांग्रेस भवन से निकल चित्रकोट आ रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता
अनुपमा चौक और मॉल के बीच पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक रेखचंद जैन समेत कई पार्षद और कार्यकर्ता शामिल
सभी कांग्रेसियों को बोधघाट थाने में किया गया नजर बंद
नशे में धुत युवक का सड़क पर हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जबलपुर
नशे में धुत युवक का सड़क पर हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नशे में पत्थर से का के कांच तोड़ते हुए युवक वीडियो में दे रहा दिखाई
घटना में दो कारों को हुआ था नुकसान,मदन महल इलाके का बताया जा रहा वीडियो
घटना के बाद पुलिस ने लोगों की शिकायत पर युवक को किया था गिरफ्तार
16 नवंबर का बताया जा रहा है मामला
आरोपी युवक गोरखपुर इलाके का है रहने वाला
मूलवासी बचाओ मंच को विधि विरुद्ध घोषित किया गया
सुकमा-
मूलवासी बचाओ मंच को विधि विरुद्ध घोषित किया गया
नक्सल इलाकों में है संचालित मूलवासी बचाओ मंच
राज्य शासन ने एक साल के लिए विधि विरुद्ध घोषित किया
गृह विभाग ने जारी किया आदेश
16 नवंबर को हुई आगजनी की घटना की जांच के लिए एक जांच दल झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा
झांसी: 16 नवंबर को हुई आगजनी की घटना की जांच के लिए एक जांच दल झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा।
#WATCH झांसी: 16 नवंबर को हुई आगजनी की घटना की जांच के लिए एक जांच दल झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। pic.twitter.com/qJP59DnCWo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2024
आय से अधिक मामले में गिरफ्तार आरोपी सौम्या चौरसिया को EOW ने कोर्ट में किया पेश
आय से अधिक मामले में गिरफ्तार आरोपी सौम्या चौरसिया को EOW ने कोर्ट में किया पेश….10 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर EOW ने कोर्ट में किया पेश…. कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद सौम्या की पिछले दिनों आय से अधिक मामले में भी EOW ने की थी गिरफ्तारी…..ACB/EOW की कोर्ट में किया गया पेश….
नाबालिग से गैंग रेप मामले में फरार आरोपी हिरासत में
पत्थलगांव- अपडेट
नाबालिग से गैंग रेप मामले में फरार आरोपी हिरासत में
सभी 5 नाबालिग आरोपी पकड़े गए
नाबालिग को पुलिस बाल कोर्ट में पेश करेगी
IIT भिलाई के एनुअल फंक्शन में परोसी गई अश्लीलता
दुर्ग:-
IIT भिलाई के एनुअल फंक्शन में परोसी गई अश्लीलता
कॉमेडियन यश राठी ने मंच से दी भद्दी स्पीच
ऑडियंश ने बंद किए अपने कान
IIT के डायरेक्टर ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम
9 नवंबर को हुआ था एनुअल फंक्शन का आयोजन
यश राठी भगवान राम पर भी कर चुका है अश्लील टिप्पणी
करनी सेना आज दोपहर विरोध प्रदर्शन करेगी
IIT भिलाई कैम्पस के सामने करेंगे प्रदर्शन
विकास प्राधिकरण की बैठक का विरोध कर रहे कांग्रेसी
जगदलपुर
विकास प्राधिकरण की बैठक का विरोध कर रहे कांग्रेसी
बस्तर के साथ सौतेला व्यवहार करने का सरकार पर लगा रहे आरोप
आम जनता को तत्काल राहत देने सरकार से मांग
पुलिस ने चित्रकोट जाने से कांग्रेसियों को रोका,
कांग्रेस भवन जगदलपुर के सामने डटे हैं कांग्रेसी
रायपुर तेलीबांधा स्थित देवरपारा में रात में छठी कार्यक्रम में दो गुटों में हुआ बलवा
रायपुर तेलीबांधा स्थित देवरपारा में रात में छठी कार्यक्रम में दो गुटों में हुआ बलवा….कई महिला पुरुष और बुजुर्ग हुए घायल….पिछले दिनों दिवाली की रात युवक की हत्या के मामले में जेल गए आरोपियों के परिजनों ने मृतक के घर वालों पर पत्थर लाठी डंडे से किया हमला….युवक की हत्या मामले में दर्ज FIR में गवाही देने वालों को धमकी देने के विवाद में हुआ बलवा…मारपीट का वीडियो आया सामने….तेलीबांधा थाना इलाके का मामला….
ट्रेक्टर के नीचे दबने से 2 युवकों की मौत
रायसेन-
ट्रेक्टर के नीचे दबने से 2 युवकों की मौत
10 फीट नीचे नाले में गिरने से हुआ हादसा
देर रात खेत में काम कर रहे थे दोनों युवक
मशक्कत के बाद दोनों के शव को निकाला गया बाहर
सिलवानी थाना क्षेत्र का मामला
खाद नहीं मिलने से किसान ने लगाई फांसी
गुना –
खाद नहीं मिलने से किसान ने लगाई फांसी
खाद नहीं मिलने से नाराज था किसान
सुसाइड करने से पहले बनाया वीडियो
खाद को ब्लैक में बेचने का लगाया आरोप
धरनावद थाना क्षेत्र का मामला
CM विष्णुदेव साय पहुंचे चित्रकोट
जगदलपुर – CM विष्णुदेव साय पहुंचे चित्रकोट
थोड़ी देर में शुरू होगी प्राधिकरण की बैठक
प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, वनमंत्री केदार कश्यप होंगे शामिल
आईसीडीएस मंत्री राजवाड़े समेत अन्य मंत्री होंगे शामिल
बस्तर के सभी जिले के कलेक्टर और SP भी पहुंचे
रबी सीजन में धान बुवाई नहीं करने का आदेश
रबी सीजन में धान बुवाई नहीं करने का आदेश
मामले पर पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा
BJP सरकार धान की खेती को हतोत्साहित कर रही है
किसान गांजा या अफीम की खेती नहीं कर रहे हैं
राज्य सरकार किसानों को धान की खेती करने से न रोके
कई जिलों के कलेक्टर गांवों में कोटवारों से मुनादी करा रहे हैं
कांग्रेस के आरोपों पर कृषि मंत्री राम विचार नेता ने कहा
ऐसा कोई आदेश नहीं निकल गया है
कांग्रेस अफवाह फैलाने वाली फैक्ट्री है
कांग्रेस के नेता अनर्गल बयान बाजी करते हैं
कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने बागेश्वर सरकार को दी नसीहत
कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने बागेश्वर सरकार को दी नसीहत…
आप पहले शादी करिये और कम से कम 15 बच्चे पैदा करिये
युवाओं को प्रेरणा देने के लिए धीरेंद्र शास्त्री को 15 बच्चे पैदा करना चाहिए…
केशकाल घाटी में चल रहे निर्माण कार्य जारी
केशकाल-
केशकाल घाटी में चल रहे निर्माण कार्य जारी
निर्माण कार्य का जायजा लेने पूर्व मंत्री कवासी लखमा पहुंचे
घाटी के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
विधायक नीलकंठ टेकाम पर लगाया कमीशन लेने आरोप
नीलकंठ टेकाम पर 18% कमीशन लेने का आरोप
बस्तर में हवाई सेवा और रेल लाइन विस्तार को लेकर साधा निशाना
कांग्रेस सरकार ने जगदलपुर में हवाई सेवा शुरू किए थे
भाजपा पर बंद कराने का लगाया आरोप
निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
पीएम आवास योजना के हितग्राहियों का टूटा सब्र का बांध
भोपाल
पीएम आवास योजना के हितग्राहियों का टूटा सब्र का बांध
प्रधानमंत्री की बहुउद्देशी योजना
तीन परियोजनाओं के हितग्राहियों ने नगर निगम आईएसबीटी कार्यालय का कर रहे घेराव
बाग मुगलिया,12 नंबर बस स्टॉप एवं गंगानगर परियोजना के हितग्राही कर रहे प्रदर्शन
4 साल पहले पूरा पैसा जमा करने के बाद भी नहीं मिले पीएम आवास
लगभग तीन हजार हितग्राही भटक रहे हैं दर-दर
MIG,LIG,EWS ब्लॉक बना रहा है नगर निगम
बाग मुगलिया 544, 12 नंबर बस स्टॉप 1800, गंगानगर 561
नगर निगम भोपाल एवं ठेकेदार की मिली भगत से हो रही है देर
हितग्राहियों का आरोप नगर निगम हर बार देता है नए-नए आश्वासन
नगर निगम के खिलाफ कर रहे नारेबाजी…
रबी सीजन में धान बुवाई नहीं करने का आदेश
रबी सीजन में धान बुवाई नहीं करने का आदेश
मामले पर पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा
BJP सरकार धान की खेती को हतोत्साहित कर रही है
किसान गांजा या अफीम की खेती नहीं कर रहे हैं
राज्य सरकार किसानों को धान की खेती करने से न रोके
कई जिलों के कलेक्टर गांवों में कोटवारों से मुनादी करा रहे हैं
भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू
रायपुर ब्रेकिंग ,
भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू ,
भाजपा संगठन चुनाव के जिला प्रभारी शिवरतन शर्मा लेंगे बैठक ,
रायपुर में 22 नवंबर से शुरू बूथ में नियुक्तियां ,
अलगे महीने से मंडल चुनाव होंगे ,
किसान की संदिग्ध मौत पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
टीकमगढ़-
किसान की संदिग्ध मौत पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
रविवार रात खेत पर जाने घर से निकला था किसान
आज सुबह रास्ते में मिला किसान का शव
परिजनों ने बल्देवगढ़ बड़ागांव रोड पर लगाया जाम
बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के दरगुआ गांव की घटना
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
जांजगीर-
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
400 लीटर महुआ शराब जब्त
26 सौ किलो महुआ लहान जब्त
महानदी के किनारे की गई कार्रवाई
महुआ लहान को नष्ट किया गया
शिवरीनारायण के देवरी गांव का मामला
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं उज्जैन
उज्जैन-
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं उज्जैन
महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के किए दर्शन
बाबा महाकाल की भोग आरती में हुई शामिल
नंदी मंडपम से किए बाबा महाकाल के दर्शन
पति राज कुंद्रा भी साथ में मौजूद
दर्शन के बाद इंदौर के लिए होंगी रवाना
सूने मकान से ज्वेलरी समेत 17 लाख की चोरी
अंबिकापुर-
सूने मकान से ज्वेलरी समेत 17 लाख की चोरी
सीतापुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के घर में चोरी
15 लाख नगद और 2 लाख के ज्वेलरी की चोरी
शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था परिवार
सीतापुर थाना क्षेत्र का मामला
झारखंड में योगी आदित्यनाथ की तीन सभा, आज अंतिम चुनावी सभा
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज झारखंड आ रहे हैं। झारखंड के संथाल परगना प्रमंडल में तीन जगहों पर सभा करेंगे। यह उनकी आखिरी चुनावी सभा होगी।
कांकेर के चारामा में युवती की हत्या, प्रेम प्रसंग के चलते वारदात की आशंका
कांकेर- चारामा में युवती की हत्या
परिचित युवक के घर मिली युवती की लाश
प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका
आरोपी युवक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
फॉरेंसिक टीम को मौके पर मौजूद
चारामा थाना क्षेत्र का मामला
मुस्लिम कर्मचारी की 3 शादी पर हाईकोर्ट का फैसला, पहली बीवी पेंशन की हकदार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है- 3 शादियां की, फिर भी पहली पत्नी ही पेंशन पाने की हकदार है। कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम कर्मचारी की पहली पत्नी को पेंशन को देने पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति 2 महीने में निर्णय लें। याचिकाकर्ता सुल्ताना बेगम के पति मोहम्मद इशाक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उन्होंने तीन शादियां की थी। दूसरी पत्नी की मौत हो गई है। इशाक की मौत के बाद पारिवारिक पेंशन तीसरी पत्नी शादमा को मिलने लगी।
अयोध्या में प्रभु राम का तिलकोत्सव, 300 मेहमान जनकपुरी से पहुंच रहे
नई दिल्लीः अयोध्या में फिर धूम है, क्योंकि प्रभु श्रीराम के तिलकोत्सव की तैयारी हो रही है। 300 से ज्यादा जनकपुरवासी तिलक लेकर अयोध्या पहुंच रहे हैं। शुभ तिलकोत्सव रामसेवकपुरम में चढ़ेगा। सीता जी की सखियां, जिन्हें ‘तिलकहरू’ कहा जाता है, अयोध्या में प्रभु राम के तिलक के लिए विशेष नेग लेकर पहुंचेंगी। परिसर में मंच तैयार किया जा रहा है। इस पर राम के स्वरूप में सज्जित 18 साल के युवक को सिंहासन पर विराजित किया जाएगा।
मुरैना में युवती ने की बंदूक से हवाई फायरिंग
मुरैनाः युवती ने की बंदूक से हवाई फायरिंग
रील बनाने के लिए की हवाई फायरिंग
फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी
मणिपुर में हिंसा-आगजनी पर उतारु हुई भीड़
मणिपुर में हिंसा-आगजनी पर उतारु हुई भीड़
जिरीबाम के BJP-कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़
उग्र भीड़ और स्थिति को नियंत्रित करने सुरक्षाबलों ने की फायरिंग
गोली गलने से घायल युवक की मौत
पूर्वी और पश्चिमी इंफाल में कर्फ्यू
CM आवास और राजभवन के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
दिल्ली में मणिपुर के हालात पर आज MHA में उच्च स्तरीय बैठक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लेंगे बैठक
मणिपुर के ताजा हालातों पर सीनियर अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
सक्तीः महिला के पति ने की थी गला दबाकर हत्या
सक्तीः कमरे में महिला का शव मिलने का मामला
महिला के पति ने की थी गला दबाकर हत्या
जेठ से दूर रहने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत लिया
गुना में ABVP कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला
गुनाः ABVP कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला
धारदार हथियार से किया हमला
हमले में ABVP कार्यकर्ता गंभीर रुप से घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
ABVP कार्यकर्त्ताओं ने लगाया आरोप
DSO के कार्यकर्ताओं पर मारपीट लगाया आरोप
देर रात तक चलता रहा थाने में हंगामा
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
बालाघाट: नक्सली मुठभेड़ में घायल जवान का इलाज जारी, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डॉक्टरों से की बात
बालाघाट- पुलिस और नक्सलियो के बीच हुई मुठभेड़ मामला
जवान शिवकुमार शर्मा का गोंदिया अस्पताल में उपचार जारी
घायल जवान के उपचार के संबंध में डॉक्टर से सीएम ने मोबाइल फोन पर की चर्चा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X में भी किया पोस्ट लिखा
मध्यप्रदेश शासन नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध
नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई और नक्सलवादियों पर कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी
घायल जवान के इलाज का सारा व्यय सरकार उठाएगी
बच्चे दो ही अच्छे, पर चच्चे के 30 क्यों बच्चे.. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
छतरपुरः बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
बच्चे दो ही अच्छे, पर चच्चे के 30 क्यों बच्चे
उनको भी 2 ही बच्चे हों: धीरेंद्र शास्त्री
उनके 12 तो हमारे 14 बच्चे: धीरेंद्र शास्त्री
हमारा शादी का विचार है और हम तो जनसंख्या बढ़ाएंगे ही
अभी हमारा विचार हिंदू राष्ट्र का विचार नहीं: धीरेंद्र शास्त्री
हिंदू राष्ट्र तो अपने आप बन जाएगा: धीरेंद्र शास्त्री
पहले कट्टर हिंदू बनाने का विचार है : धीरेंद्र शास्त्री
भारत में सभी हिंदू हैं, सब हिंदुओं से कन्वर्टेड हैं, ईसाई हों या मुसलमान
वास्तविक मुसलमान जो हैं वह अरब देश में है: धीरेंद्र शास्त्री
कांकेरः मुड़भेड में मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान
कांकेरः मुड़भेड में मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान
सभी नक्सलियों पर 8-8 लाख का था इनाम
40 लाख के इनामी नक्सलियों को किया गया ढेर
अबूझमाड़ के जंगल में हुई थी मुठभेड़
90 हजार बिजली कर्मियों के परिवार को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
जबलपुरः 90 हजार बिजली कर्मियों के परिवार को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
25 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा का मिलेगा लाभ
ऊर्जा विभाग ने हेल्थ स्कीम में नियमित,संविदा और रिटायर्ड कर्मियों को किया शामिल
हेल्थ स्कीम के लिए कर्मचारियों को हर माह देनी होगी 500 से 2 हजार रुपए की राशि
ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
इंदौर : ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 25 हजार की ब्राउन शुगर हुई बरामद
i20 कार से कर रहे थे ब्राउन शुगर की तस्करी
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में करते थे सप्लाई
खजराना थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी
अन्नपूर्णा आश्रम के संत स्वामी सत्यप्रकाशानंद गिरि का सड़क दुर्घटना में निधन
इंदौर : अन्नपूर्णा आश्रम के संत स्वामी सत्यप्रकाशानंद गिरि का सड़क दुर्घटना में निधन
नासिक के पास त्रंबकेश्वर जाते समय संत की गाड़ी की अन्य वाहन से हुई थी भिड़ंत
त्रंबकेश्वर स्थित अन्नपूर्णा आश्रम परिसर में दी जाएगी उन्हें भू समाधि
पिछले 15 वर्षों से अन्नपूर्णा आश्रम से जुड़े थे संत सत्यप्रकाशानंद गिरि
इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर
इंदौर: इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर
दो बड़े बस स्टैंड के साथ तीन रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन भी होंगे कॉरिडोर में शामिल
6.5 किलोमीटर के कॉरिडोर से मिलेगी इंदौर को सुविधा
इंटर स्टेट और इंटरसिटी बस के संचालन में भी मिलेगी मदद
फरवरी 2025 तक पूरा करने का है लक्ष्य
CM विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा आज
रायपुरः CM विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा आज
बस्तर विकास प्रधिकरण की बैठक में होंगे शामिल
सुबह 11 बजे चित्रकोट में होगी बैठक
शाम 4:05 बजे चित्रकोट से जगदलपुर के लिए होंगे रवाना
जगदलपुर रेस्ट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम
दिल्ली-NCR में डेंजर लेवल पर एयर पॉल्यूशन
दिल्लीः दिल्ली-NCR में डेंजर लेवल पर एयर पॉल्यूशन
रविवार शाम 7 बजे 457 तक पहुंचा AQI
दिल्ली में 10-12वीं छोड़कर सभी स्कूल बंद
अगले आदेश तक ऑनलाइन मोड में क्लासेस लगाएंगे सभी स्कूल
पॉल्यूशन के चलते दिल्ली-NCR में GRAP-4 प्रतिबंध लागू
प्रतिबंधों के कारण स्कूलों को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट किया जाएगा
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
GRAP-4 और प्रदूषण की स्थिति पर कर सकते हैं ब्रीफिंग
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
भिंड कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 8 पटवारियों को किया निलंबित
भिंड- कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
8 पटवारियों को किया गया निलंबित
सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई
अपने हलके में गायब पाए जाने के कारण किए गए निलंबित
मणिपुर में 6 लोगों के शव मिलने के बाद से तनाव की स्थिति
मणिपुरः 6 लोगों के शव मिलने के बाद से तनाव की स्थिति
इंफाल में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लागू
राज्य सरकार ने केंद्र से AFSPA हटाने कहा
केंद्र ने 14 नवंबर को 5 जिलों के 6 इलाकों में लगाया था AFSPA
दिल्ली में अमित शाह ने सुरक्षा व्यवस्था पर मीटिंग की
मणिपुर में NPP ने BJP से समर्थन वापस लिया
मणिपुर विधानसभा में हैं NPP के 7 सदस्य
BJP के पास 32 सदस्य, बहुमत का आंकड़ा 31
मणिपुर में सरकार को फिलहाल खतरा नहीं
रियो डी जेनेरियो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ब्राजीलः रियो डी जेनेरियो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
19वें G-20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
18 और 19 नवंबर को G-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे
ब्राजील के वैदिक विद्वान पीएम मोदी के सामने वैदिक मंत्रों का करेंगे जाप
ब्राजील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए जुटे प्रवासी भारतीय
नाइजीरिया में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया
भारतीय समुदाय के लोगों को पीएम मोदी ने दिया न्योता
आप सब लोग इस बार महाकुंभ में आइए: PM मोदी
PM मोदी को नाइजीरिया का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार
‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित किया गया
नाइजीरियाई राष्ट्रपति टीनूबू किया सम्मानित
महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन
नई दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन
दोनों राज्यों में शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार
20 नवंबर को होगी वोटिंग, 23 को होगी मतगणना
महाराष्ट्र में एक ही फेज में 288 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड में 20 नवंबर को दूसरे चरण में 36 सीटों पर मतदान
आज दोनों राज्यों में सभी पार्टियां लगाएंगी चुनाव प्रचार पर जोर
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराष्ट्र में करेंगे चुनाव प्रचार
ठाणे, सोलापुर और अहमदनगर में चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित
MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुंबई में करेंगे चुनाव प्रचार
झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...रायपुर
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm