कंगना रनौत ने अयोध्या में किया हवन, बोलीं -राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनना मेरा सौभाग्य

कंगना रनौत ने अयोध्या में किया हवन, बोलीं -राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनना मेरा सौभाग्य

कंगना रनौत ने अयोध्या में किया हवन, बोलीं -राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनना मेरा सौभाग्य

Kangana Ranaut on Ram Mandir consecration ceremony

Modified Date: January 21, 2024 / 06:25 pm IST
Published Date: January 21, 2024 5:51 pm IST

Kangana Ranaut on Ram Mandir consecration ceremony : अयोध्या, 21 जनवरी । अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि सोमवार को यहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया जाना उनका ‘सौभाग्य’ है। कंगना (36) ने रविवार को अपने-अपने आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की और यहां एक मंदिर में हो रहे यज्ञ में हिस्सा लिया। शनिवार को अयोध्या पहुंची कंगना ने कहा कि श्रद्धालु कल (सोमवार) भगवान राम के आने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां अपने गुरु रामभद्राचार्य जी से मिलने आयी हूं। कई पुजारी भगवान हनुमान का नाम लेकर अनुष्ठान कर रहे हैं और मंत्र पढ़ रहे हैं। यहां की ऊर्जा चमत्कारी है।”

read more: Loksabha Election 2024: Chhattisgarh में Janjgir सहित इन सीटों BJP ने कर दिया खेला | CGBJP

अभिनेत्री ने संवाददाताओं से कहा, ”यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस (प्राण प्रतिष्ठा) समारोह का हिस्सा बनने का अवसर मिल रहा है। हम सभी रामलला के स्वागत की व्यवस्था करने में व्यस्त हैं। उनके स्वागत के लिए पूरी अयोध्या नगरी फूलों से सजाई गयी है। भगवान राम हमें आशीर्वाद दें। जय श्री राम।” सफाई अभियान के लिए हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचीं कंगना ने कहा कि भीड़ ने उन्हें घेर लिया, जिस कारण उन्हें जल्दी वहां से निकलना पड़ा।

read more: Riteshwar Mahraj in Ayodhya Exclusive: ‘500 साल के कलंक को धोकर..उन्नत भारत की नीव रखी जा रही है

उन्होंने कहा, ”हम सफाई अभियान के लिए हनुमान मंदिर आए थे। लेकिन हमें भीड़ ने घेर लिया और हम मंदिर परिसर को उतना साफ नहीं कर पाए जितना हम करना चाहते थे। हालांकि मैं सभी को हमारे मंदिरों को साफ रखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहूंगी। सिर्फ मंदिर का निर्माण पर्याप्त नहीं होगा बल्कि हमें इन स्थानों को साफ भी रखना होगा।”

read more: PCC चीफ दीपक बैज ने उड़ान भरने से पहले अपनी बेटियों समेत तीन लोगों को फ्लाइट से उतारा, वजह कर देगी हैरान

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com