Ayodhya Ram Mandir : शिल्पकार कुंज बिहारी सिंह ने सोने, चांदी और हीरे से बनाया राम मंदिर, देखें मनमोहक वीडियो
Ayodhya Ram Mandir : गुलाबी मीनाकारी के राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित हस्तशिल्पी कुंज बिहारी ने सोने, चांदी और डायमंड से श्रीराम मंदिर
Ayodhya Ram Mandir
वाराणसी : Ayodhya Ram Mandir : इस समय पूरे देश में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की धूम मची हुई है। देश के कोने-कोने में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलग-अलग प्रकार की तैयारियां की जा रही है। कई कलाकार अपनी कला से राम मंदिर की अलग लाग कलाकृतियां बना रहे हैं। इसी कड़ी में गुलाबी मीनाकारी के राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित हस्तशिल्पी वाराणसी के कुंज बिहारी ने सोने, चांदी और डायमंड से 108 दिनों की मेहनत से श्रीराम मंदिर की अनुकृति बनाई। GI और ODOP उत्पादों में शुमार गुलाबी मीनाकारी की चमक पूरे विश्व में देखने के लिए मिल रही है।
शिल्पकार कुंज बिहारी को लगा 108 दिनों का समय
Ayodhya Ram Mandir : नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए शिल्पकार कुंज बिहारी ने बताया कि, पहली बार गुलाबी मीनाकारी से श्रीराम मंदिर की अनुकृति बनाई गई है। इस अनुकृति को बनाने में 108 दिनों का समय लगा। गुलाबी मीनाकारी में सोने और चांदी का प्रयोग भी किया गया है। राम मंदिर की अनुकृति लगभग 2.5 किलो की है जो 12 इंच ऊंची, 8 इंच चौड़ी और 12 इंच लंबी है। इसमें सोना, करीब डेढ़ किलो चांदी और अनकट डायमंड शिखर पर लगाया जाने वाला है। प्रभु राम के मंदिर की प्रतिकृति 108 पार्ट्स से निर्मित किया गया है। मंदिर की रेप्लिका में रामलला की सोने की मूर्ति भी है।
पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रयासों से मिली गुलाबी मीनाकारी को अंतरराष्ट्रीय पहचान
Ayodhya Ram Mandir : कुंज बिहारी ने इस बारें में कहा है कि इस अनुकृति को बनाने में श्री राम की कृपा रही है। पहली बार गुलाबी मीनाकारी से श्रीराम मंदिर बनाने की जब से प्रयास किया गया। तब वह पहले तो आकार ही नहीं ले पा रही थी, मगर जब प्रभु श्रीराम का नाम लेकर तथा उनके भजन सुनते हुए कार्य शुरू किया गया तो देखते ही देखते गुलाबी मीनाकारी से मंदिर ने अपना स्वरूप ले लिया। उन्होंने कहा है कि मोदी व योगी के प्रयासों से आज गुलाबी मीनाकारी को अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिल चुकी है। इसलिए इस नायब हुनर को मोदी और योगी के माध्यम से श्री राम मंदिर को समर्पित करना चाहह रहे है।
#WATCH | Uttar Pradesh | National Award-Winning craftsman, Kunj Bihari Singh from Varanasi has made a replica of Ayodhya’s Ram Temple with gold, silver and diamonds. pic.twitter.com/nZevMwNjwg
— ANI (@ANI) January 17, 2024

Facebook


