CG Father Rape Minor Daughter: छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की सारी हदें पार, हैवान पिता ने 7 साल की मासूम बेटी के साथ कई बार किया रेप, दिल दहला देने वाली वारदात

CG Father Rape Minor Daughter: छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की सारी हदें पार, हैवान पिता ने 7 साल की मासूम बेटी के साथ कई बार किया रेप, दिल दहला देने वाली वारदात

CG Father Rape Minor Daughter: छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की सारी हदें पार, हैवान पिता ने 7 साल की मासूम बेटी के साथ कई बार किया रेप, दिल दहला देने वाली वारदात

CG Father Rape Minor Daughter: छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की सारी हदें पार, हैवान पिता ने 7 साल की मासूम बेटी के साथ कई बार किया रेप, दिल दहला देने वाली वारदात /image: AI Generated

Modified Date: July 17, 2026 / 11:30 am IST
Published Date: July 17, 2026 11:29 am IST
HIGHLIGHTS
  • दुर्ग जिले में 7 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म के आरोप में पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • मां का आरोप है कि पहली घटना के बाद शिकायत दबाने की कोशिश की गई, लेकिन दूसरी घटना के बाद मामला दर्ज कराया गया
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है

दुर्ग/भिलाई। CG Father Rape Minor Daughter: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपनी ही 7 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एएसआई देवर ने पहली बार मामला रफा-दफा करवाकर भाई को बचा लिया। लेकिन दूसरी बार वारदात होने पर मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार (CG Father Rape Minor Daughter) कर देने वाला यह पूरा मामला भिलाई के स्मृति नगर थाना इलाके की है। आरोपी पिता ने मार्च में पहली बार बेटी के साथ रेप किया था। वारदात से डरी-सहमी बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पति की इस दरिंदगी के बारे में सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने सबसे पहले इस बात की जानकारी अपने देवर को दी, जो एएसआई है। बच्ची के पुलिसकर्मी चाचा ने परिवार की बदनामी के डर से मामला दबाने की कोशिश की।

जुलाई में फिर किया घिनौना काम

CG Father Rape Minor Daughter जिसके बाद पुलिस में शिकायत नहीं होने का फायदा उठाते हुए आरोपी पिता न इसी महीने जुलाई में उसने दोबारा अपनी मासूम बेटी के साथ रेप किया। लेकिन इस बार स्मृति नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पिता को देखते ही रोने लगती थी मासूम

Durg Minor Abuse Case इस पूरी घटना ने मासूम बच्ची के दिमाग में बहुत गहरा प्रभाव डाला है। जब भी आरोपी पिता बच्ची के सामने आता था, वह बुरी तरह डर जाती थी और अपनी मां से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगती थी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.