Train Accident Latest News : एमपी में फिर हादसे का शिकार हुई ट्रेन.. पटरी से उतरे डिब्बे, रेल यातायात प्रभावित
Train Accident Latest News : डीआरएम रजनीश कुमार ने कहा, “ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं। एक डिब्बे को हटा दिया गया है।

Train Accident in Ratlam Madhya Pradesh
रतलाम। Train Accident Latest News : मध्यप्रदेश के रतलाम से ट्रेन हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीती रात रतलाम में मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पतरी से उतर गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि दिल्ली-मुंबई रूट पर रेल सेवा प्रभावित हुई है। घटनास्थल पर बहाली का काम जारी है। इस दौरान डीआरएम रजनीश कुमार घटनास्थल पर मौजूद हैं।
जानकारी के अनुसार गुरुवार (3 अक्टूबर) रतलाम यार्ड के पास मालगाड़ी के दो से तीन डिब्बे पटरी से उतरे। घटना रात करीब 9.45 बजे की बताई जा रही है। मालगाड़ी में ज्वलनशील पदार्थ लेकर जाया जा रहा था। इसी दौरान रतलाम में घटला के पास मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी हो गए।
दिल्ली-मुंबई रूट पर मालगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटना पर डीआरएम रजनीश कुमार ने कहा, "ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं। एक डिब्बे को हटा दिया गया है, दूसरे में थोड़ी दिक्कत है और तीसरे में मामूली दिक्कत है, लेकिन उसे भी जल्द ही हटा लिया जाएगा... सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं... हम कोई ट्रेन रद्द नहीं कर रहे हैं, बस कुछ ट्रेनें देरी से चल सकती हैं। यह ट्रेन राजकोट से आ रही थी और भोपाल के पास बकानिया जा रही थी... जांच टीमें काम कर रही हैं..."
#WATCH | Ratlam, Madhya Pradesh: Restoration work is going on at the site of the derailment of goods trains on the Delhi-Mumbai route. https://t.co/MYTHB4AmH2 pic.twitter.com/WO6O8IdImE
— ANI (@ANI) October 4, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Train again met with an accident in MP.. Coaches derailed, rail traffic affected
रतलाम
और भी पढ़ें ›
Ratlam News: नाबालिग लड़की और लड़के का कंकाल मिला, प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका
14 Sept 2026 | 2:55 pm
Congress Parshad Nasir Qureshi Passes Away: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पैदल चल रहे थे कांग्रेस के पार्षद, अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत, डॉक्टरों ने बताई हैरान करने वाली वजह
27 Aug 2026 | 10:49 am