Aaj Ka Rashifal 7 July 2026: आज इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें क्या कहते है आपके सितारें

Aaj Ka Rashifal 7 July 2026: आज इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें क्या कहते है आपके सितारें

Aaj Ka Rashifal 7 July 2026: आज इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें क्या कहते है आपके सितारें

Aaj Ka Rashifal 7 July 2026/Photo Credit: AI

Modified Date: July 7, 2026 / 06:29 am IST
Published Date: July 7, 2026 6:28 am IST

Aaj Ka Rashifal 7 July 2026: हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। 7 जुलाई मंगलवार को कुछ राशि के जातकों के लिए धन-लाभ, करियर में तरक्की और रिश्तों में मधुरता लेकर आएगा, तो वहीं कुछ लोगों को सेहत और पारिवारिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं कि आज 7 जुलाई 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किनको बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि
Aaj Ka Rashifal 7 July 2026 आज धैर्य से काम लें। घर में मां किसी बात से नाराज़ हो सकती हैं, इसलिए उनकी भावनाओं का सम्मान करें। जरूरी कागजात संभालकर रखें। नौकरी और बिजनेस में नए आइडिया भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकते हैं। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।

वृषभ राशि
आज खुशखबरी मिलने के पूरे योग हैं। संतान की सफलता से मन खुश रहेगा। नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है और प्रॉपर्टी से भी लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि साझेदारी में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।

मिथुन राशि
आज आपकी समझदारी आपको आगे बढ़ाएगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा और भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें और गुस्से पर काबू रखें।

कर्क राशि
आज मन शांत रहेगा। संतान से खुशी मिलेगी और व्यापार में फायदा होगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार से दुखद खबर मिल सकती है। जरूरतमंद की मदद करना आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि
विद्यार्थियों को आज राहत मिलेगी। पढ़ाई का तनाव कम होगा। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। सेहत को नजरअंदाज न करें। किसी बड़े और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कन्या राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। पुराने काम पूरे होंगे। काम टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है। भाई-बहनों से रिश्ते और मजबूत होंगे।

तुला राशि
आज खर्च और आय का संतुलन बनाकर रखें। ऑफिस में अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें। समय पर काम पूरा करें, वरना परेशानी हो सकती है। घर की सजावट या मरम्मत की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि
आज धन लाभ के अच्छे योग हैं। परिवार में शादी से जुड़ी कोई परेशानी दूर हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें, पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है। निवेश करने वालों को फायदा मिलने की संभावना है।

धनु राशि
आज आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पिता की सलाह आपके लिए बहुत काम आएगी। पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए खान-पान में सावधानी रखें। घर में मेहमान आने से खुशी का माहौल रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर राशि
आज समाज सेवा के कामों में मन लगेगा। किसी विवाद से दूर रहें। सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है। संतान को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।

कुंभ राशि
आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी या करियर में नया मौका मिलेगा। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। किसी और का वाहन चलाने से बचें। अचानक यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

मीन राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन सतर्क रहें। किसी पर जल्दी भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ छोटी बात पर बहस हो सकती है। नौकरी में मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। मां की सेहत का ध्यान रखें और ऑफिस में विवाद से बचें।

 

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.