Budh Gochar 2023: बुध का गोचर इन 6 राशियों के लिए रहेगा शुभ, पूरी होगी हर मनोकामना, धन दौलत की कभी नहीं होगी कमी

Budh Gochar 2023: Mercury's transit will be auspicious for these 6 zodiac signs : इस राशि में बुध 27 फरवरी तक रहेंगे

Budh Gochar 2023: बुध का गोचर इन 6 राशियों के लिए रहेगा शुभ, पूरी होगी हर मनोकामना, धन दौलत की कभी नहीं होगी कमी

Mercury's transit will be auspicious for these 6 zodiac signs

Modified Date: February 11, 2023 / 05:48 pm IST
Published Date: February 11, 2023 5:48 pm IST

Budh Gochar 2023:फरवरी माह ज्योतिष के हिसाब से बड़ी उथलपुथल वाला रहेगा। बुध को बुद्धि, ज्ञान व वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। सभी ग्रहों की तरह की बुध का राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। इस कड़ी में 7 फरवरी, मंगलवार के दिन बुध ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में बुध 27 फरवरी तक रहेंगे। मकर राशि न्यायाधीश शनि देव की राशि है और इस राशि में बुध कुल 20 दिन रहने वाले हैं। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा पड़ेगा तो वहीं कुछ राशि पर बुरा। तो चलिए जानते है कौन सी है वो राशियां जिनको बुध के गोचर करते ही सबसे ज्यादा लाभ होगा।

यह भी पढ़े : Hindu Samvat 2023: हिंदू संवत इन 4 राशि वालों के लिए होगा बेहद शुभ फल दायक, मां लक्ष्मी के साथ बरसेगी शुक्र की कृपा

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर अच्छा साबित होगा। आपको इस दौरान नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। वहीं जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें अत्यधिक लाभ मिलेगा। मकान, वाहन, प्रॉपर्टी प्राप्ति का योग है।

वृषभ राशि: बुध का राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम बनेंगे और नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। कुल मिलाकर समय अनुकूल है।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ साबित होगा। कोर्ट-कचहरी के फैसलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख प्राप्ति होगी, आपसी संबंधों में सुधार होगा।

कन्या राशि: बुध का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। इस दौरान आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी और साझेदारी के कार्यों में भी लाभ प्राप्त होगा। कॉम्पिटिशन एग्जाम में सफलता के योग बन रहे हैं, मेहनत का फल मिलेगा।

धनु राशि: बुध के इस गोचर के परिणाम स्वरूप आपको धन प्राप्ति होगी व नए बिजनेस के अवसर प्राप्त होंगे। नई गाड़ी या फिर कोई भी नई चीज खरीद सकते हैं।

Budh Gochar 2023: मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह समय पारिवारिक सुख दिलाएगा। आपकी शादी नहीं हुई है तो योग बन रहे हैं जल्द खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है या वेतन में वृद्धि हो सकती है।


लेखक के बारे में