17 January 2025 Horoscope: हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। इन सभी का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसे में बात करें 17 जनवरी शुक्रवार को चंद्रमा का संचार आज सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है। मित्र राशि में गोचर रहे चंद्रमा पर आज शुक्र की शुभ दृष्टि बनी हुई है। ऐसे में आज का दिन वृषभ, सिंह और कुंभ राशि के जातक भाग्यशाली रहेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा। भौतिक सुख साधनों की वृद्धि होगी। आपको अपने किसी निर्णय की वजह से लाभ मिलेगा। आज उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। आपकी योजनाएं और प्रयास आज सफल होंगे। आर्थिक मामलों में कहीं से अचानक लाभ मिलने का संयोग बनेगा। आज का दिन आपको कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के अटके हुए काम आज पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। एक साथ कई स्रोतों से धन लाभ । प्रतिस्पर्धा आज आपका अहित नहीं कर पाएंगे जिससे आपका मनोबल आज ऊंचा रहेगा।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

