सवाल आपका है

आज बन रहा त्रिपुष्कर योग का अद्भुत संयोग, इन राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

31 December 2024 Horoscope| Photo Credit: IBC24 File

These zodiac signs will earn money and become rich on Tripushkar Yog: हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। इन सभी का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। साल 2024 को खत्म होने में महज कुछ दिन ही शेष रह गए है। ऐसे में बात करें आज यानि 17 दिसंबर 2024 की तो चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही कल मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है और इस दिन ब्रह्म योग, त्रिपुष्कर योग और पुनर्वसु नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज कुछ राशियों को खूब लाभ मिलेगा।

Read More: Mangalwar Ke Totke: जीवन में आ रही बाधाएं तो मंगलवार को कर लें ये अचूक उपाय, संकटमोचन हनुमान कर देंगे बेड़ा पार

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के अच्छे दिन की शुरूआत हो चुकी है। जो लोग अविवाहित हैं उनके शादी के योग बन रहे हैं। मेष राशि के लोगों को अपने पार्टनर के सहयोग से आर्थिक लाभ मिलने के चांसेस भी बन रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को अब हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि की आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। करियर में कई नए अवसर मिलने वाले हैं, जिससे आय में बढ़ोतरी होगी। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को करियर और कारोबार में लाभ मिलेगा। सेहत में अब सुधार देखने को मिलेगा। वहीं, इस राशि के लोगों के अचानक से धन लाभ के द्वार खुलने वाले हैं। यह समय मान सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए शुभ माना जा रहा है।

कुंभ राशि

These zodiac signs will earn money and become rich on Tripushkar Yog: आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Exit mobile version