BJP MLA Video Viral: चक्कर खाकर गिरी महिला के लिए मसीहा बने BJP विधायक, गाड़ी रोककर तुरंत की मदद, वीडियो हुआ वायरल
BJP MLA Video Viral: चक्कर खाकर गिरि महिला के लिए मसीहा बने BJP विधायक, गाड़ी रोककर तुरंत की मदद, वीडियो हुआ वायरल |

BJP MLA Video Viral | Source : IBC24
- सागर के लोकप्रिय विधायक शैलेंद्र जैन ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की है।
- नमकमंडी क्षेत्र में सड़क पार कर रही एक महिला अचानक से चक्कर खाकर गिर गई।
- महिला को ग्लूकोज पिलाकर विधायक शैलेंद्र जैन ने महिला से हर संभव मदद का वादा भी किया है।
शिवम तिवारी/सागर। BJP MLA Video Viral: एमपी के सागर के कटरा क्षेत्र में आज फिर सागर के लोकप्रिय विधायक शैलेंद्र जैन ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की है। दरअसल दोपहर की कड़कती धूप में सागर के नमकमंडी क्षेत्र में सड़क पार कर रही एक महिला अचानक से चक्कर खाकर गिर गई। उसी समय वहीं से गुजर रहे सागर विधायक की नजर महिला पर पड़ी तो विधायक तुरंत अपनी गाड़ी छोड़ के दौड़ कर महिला के पास पहुंचे और सहयोगियों और राहगीरों की मदद से महिला को सड़क किनारे बिठाया। महिला को ग्लूकोज पिलाकर विधायक शैलेंद्र जैन ने महिला से हर संभव मदद का वादा भी किया है। ये दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग विधायक जैन की जमकर सराहना करने लगे और उन्हें बहुत धन्यवाद भी दिया।
BJP MLA Video Viral: शहर विधायक शैलेन्द्र जैन का करुणा से भरा यह रूप शहरवासियों के हृदय में बसा है। कई बार लोगों की मदद के लिए वह आतुर हो उठे चाहे वह कोरोना महामारी का दौर हो या आम जीवन की दैनिक घटनाएं वह सदा मदद के लिए अग्रणी रहे। ऐसा ही एक वाक्या कटरा नमकमंडी में देखने मिला। जब सड़क पार करते हुए एक वृद्धा चक्कर खाकर अचेत होकर गिर पड़ी। वहां से गुजर रहे सागर विधायक शैलेंद्र जैन की नजर वयोवृद्ध महिला पर गई तो वे तत्काल गाड़ी रुकवाकर सहयता को दौड़ पड़े।
राहगीरों और सहयोगियों की सहायता से बूढ़ी महिला को सड़क किनारे बिठाकर ग्लूकोज़ पिलाया जिस से महिला को कुछ होश आया। इसके बाद उसका कुशल क्षेम पूछकर संभव मदद की बात कही। जब वृद्धा के मुख पर मुस्कान आई तब वह वहां से रवाना हो गए। विधायक जैन के इस कार्य की सभी शहरवासियों ने खूब सराहना की।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: BJP MLA became a savior for a woman who fainted and fell down, stopped the car and helped her immediately
सागर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm