SarkarOnIBC24: PM Modi के ‘गायब’ चेहरे पर सियासी गदर, बीजेपी ने कांग्रेस के इन बयानों और हरकतों को पाकिस्तान समर्थक बताया, देखिए पूरी रिपोर्ट
Politics on Pahalgam Attack: PM Modi के ‘गायब’ चेहरे पर सियासी गदर, बीजेपी ने कांग्रेस के इन बयानों और हरकतों को पाकिस्तान समर्थक बताया, देखिए पूरी रिपोर्ट

Politics on Pahalgam Attack
- पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश एकजुट नजर आया, लेकिन जल्द ही राजनीतिक बयानबाज़ी और पोस्टर वॉर शुरू हो गई।
- कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोला, जबकि बीजेपी ने कांग्रेस पर पाकिस्तान समर्थक होने का आरोप लगाया।
- सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, 48 टूरिस्ट स्पॉट बंद किए गए और पाकिस्तान से जुड़े डिजिटल चैनल्स पर बैन लगाया गया।
नई दिल्ली: Politics on Pahalgam Attack मोदी सरकार ने एक तरफ जहां सेना को खुली छूट दे दी तो वहीं पहलगाम आतंकी हमले पर सियासत भी धीरे-धीरे गरमाने लगी है। विपक्ष सुरक्षा में चूक का सवाल उठा रहा है और संसद का संयुक्त सत्र बुलाने की मांग भी तेज हो गई। इसे लेकर सोशल मीडिया में भी सियासी जंग जारी है।
Politics on Pahalgam Attack 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश एकजुट है। विपक्ष दलों ने भी सरकार को पूरा समर्थन दिया। सर्वदलीय बैठक में भी एकजुटता नजर आई, लेकिन दिन गुजरते ही सोशल मीडिया में कांग्रेस और बीजेपी में जमकर पोस्टर वॉर का सिलसिला चल पड़ा है।
कांग्रेस ने तस्वीर के जरिए तंज कसा कि जब पहलगाम हमले की जिम्मेदारी उठाने का समय आया तो PM गायब हो गए। दरअसल 24 अप्रैल को हुई सर्वदलीय बैठक में PM मोदी शामिल नहीं हुए थे और बिहार में रैली कर रहे थे। बीजेपी ने भी पोस्टर का जवाब पोस्टर से दिया। ये पोस्टर जारी कर कांग्रेस नेताओं पर पाकिस्तान का एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। कांग्रेस को पाकिस्तान का PR एजेंट करार दिया। कांग्रेस का हाथ, पाकिस्तान के साथ बताया। वहीं बीजेपी नेता अमित मालवीय ने X पर लिखा कि कांग्रेस ने सिर तन से जुदा जैसी भाषा का इस्तेमाल कर साबित कर दिया कि वो मुस्लिम वोट बैंक को ध्यान में रखकर किसी भी हद तक जा सकती है। लेकिन देखा जाए तो असल में गर्दन तो कांग्रेस की कटी है जो अब बिना दिशा वाला एक बेकाबू संगठन बन गई है।
इस बीच उत्तरप्रदेश के लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर भी चर्चा के केंद्र में है। जिसमें लिखा है कि मोदी जी शर्म करो आपने देश से पहले चुनाव को चुना। जबकि राहुल गांधी ने देश को चुना। पहलगाम हमले को लेकर जारी पोस्टर वॉर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग भी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें पहलगाम हमले पर चर्चा और इसके खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग की है। कांग्रेस की इस मांग पर भी बयानबाजी तेज है।
सत्ता पक्ष और विपक्ष में जहां एक तरफ पहलगाम हमले को लेकर सियासत जारी है। वहीं कश्मीर में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सरकार ने 80 टूरिस्ट प्लेसेस में से 48 को बंद कर दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के X हैंडल को भी भारत में ब्लॉक कराया। सोमवार को ही 17 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स देश में बैन कर दिए थे। भारत सरकार के एक्शन और कार्रवाई के बाद विपक्ष एक तरफ तो साथ देने की बात करता है..लेकिन दूसरी तरफ पार्टी के नेता पोस्टर और बयानों के तीर चला रहे। ऐसे में सवाल है कि क्या आतंकी हमले को लेकर भी देश की सियासत बंटी रहेगी?
https://www.youtube.com/watch?v=mSkCvGTu7vc
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ, जिसमें सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। हमले के बाद केंद्र सरकार ने सेना को सख्त कार्रवाई की छूट दी।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: BJP called these statements and actions of Congress as pro-Pakistan
Sarkar
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am