BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

#SarkarOnIBC24: निकाय चुनाव..’ आरोप पत्र’ का दांव, Congress के आरोप पत्र पर BJP का पलटवार..

CG Politics: कांग्रेस ने साय सरकार के एक साल के कामकाज की कमियां गिनाते हुए 25 बिदुओं का आरोप-पत्र जारी किया है।

CG Politics/ Image Credit: IBC24

CG Politics/ Image Credit: IBC24

karan nepali
Published: 02 Feb 2025 | 11:29 pmModified: 02 Feb 2025 | 11:29 pm

रायपुर: CG Politics: कांग्रेस ने साय सरकार के एक साल के कामकाज की कमियां गिनाते हुए 25 बिदुओं का आरोप-पत्र जारी किया है। भ्रष्टाचार ,वादाखिलाफी समेत कई मुद्दों पर घेरा। PCC चीफ बैज ने तंज कसा कि, ''1 साल में जनता हुई बदहाल, भाजपाई हुए मालामाल'' इस पर बीजेपी ने भी पलटवार किया कि, कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांक ले।

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी। कांग्रेस साय सरकार के एक साल के कामकाज की खामियां गिनाकर चुनाव मैदान में बढ़त बनाने की कोशिशों में जुट गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। साय सरकार को कई मोर्चों पर विफल बताकर 25 बिंदुओं का आरोप पत्र जारी किया, जिसमें कई कार्टून-पोस्टर के जरिए बीजेपी सरकार पर हमला बोला गया है।

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Viral Video: नो व्हीकल एंट्री को लेकर पुलिस और साधु की झड़प, तीखी नोक झोंक का वीडियो आया सामने 

बैज के मुताबिक साय सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा जिससे शासन पूरी तरह दिशाहीन हो गया। स्थानीय निकायों में दोषपूर्ण OBC आरक्षण नीति से OBC वर्ग असंतुष्ट हो गया। धान का 3217 रु प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य का वादा पूरा नहीं किया गया। विपक्षी नेताओं को षड्यंत्रपूर्वक जेल में डाला गया। दबावपूर्वक धर्मांतरण बढ़ा, जिससे 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया लेकिन कोई भर्ती नहीं हुई। 18.5 लाख आवास देने का वादा भी अधूरा है। 500 रुपए में गैस सिलेंडर के वादे का भी लोगों को इंतजार। अवैध शराब, गांजा, ड्रग्स और नशीली दवाइयां बिक रहीं हैं। 1 साल में 4 बार बिजली के दाम बढ़े, 400 यूनिट की छूट खत्म की। रेत के दाम 6 गुना और सीमेंट के दाम 5 बार बढ़ाए। कोई स्पष्ट नक्सल नीति नहीं बनी जिससे रोज नक्सली घटनाएं हो रही हैं। बुजुर्ग पेंशन, विधवा पेंशन जैसी योजनाएं बंद होने से गरीब वर्ग परेशान है।

PCC चीफ दीपक बैज यहीं नहीं रूके बैज ने इस बात पर भी सवाल उठाए कि आखिरी इस सरकार को चला कौन रहा है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा और धनेन्द्र साहू भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 5th T20: इंडिया ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराया, सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा, अभिषेक ने खेली तूफानी पारी 

कांग्रेस के आरोप पत्र पर बीजेपी ने भी पलटवार में देरी नहीं की। वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस को घेरा। ओपी चौधरी ने कहा कि 5 साल में कांग्रेस के राज पर अगर हम आरोप पत्र बनाएंगे तो किताब उपन्यास से भी बड़ी बनेगी।

कांग्रेस आरोप पत्रों के बाद जल्दी ही चुनाव घोषणा पत्र भी जारी करने वाली है। वहीं बीजेपी का चुनाव घोषणा पत्र सोमवार को जारी होने की संभावना है... साफ है पंचायत और निकाय चुनाव पर प्रदेश में सियासी पारा हाई रहेगा। सियासत गरमाएगी और वार-पलटवार तेज होगा। हलांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि जनता दोनों की सियासी लड़ाई को किस तरह लेती है औप किसके पक्ष में फैसला सुनाती है।

https://youtu.be/ixYMMqKvZeQ?si=pjRWY9o6M58kvZl1

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Civic elections..'chargesheet' bet, BJP's counter attack on Congress' chargesheet..

शहर की खबरें
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am