#SarkarOnIBC24 : सियासी लड़ाई.. अडानी पर गहराई, संसद में ‘INDIA’ नेताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन
Winter Session of Parliament : संसद में विपक्ष और सरकार के बीच टकराव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आडाणी के मुद्दे पर एक बार फिर संसद ठप हो …

संसद में 'INDIA' नेताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन. Image Credit : IBC24
नई दिल्ली : Winter Session of Parliament : संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे और शोर-शराबे की भेंट चढ़ता दिख रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा जब किसी ना किसी मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने सामने नहीं हो। सुलह की काफी कोशिशों के बावजूद संभल हिंसा और अडाणी के मुद्दे पर आज भी संसद नहीं चली। अमेरिकी में गौतम अडाणी के खिलाफ जांच के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद परिसर में इसका अनोखे अंदाज में विरोध किया।
संसद में विपक्ष और सरकार के बीच टकराव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आडाणी के मुद्दे पर एक बार फिर संसद ठप हो गई। इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद की कार्यवाही के आठवे दिन काली जैकेट पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। जैकेट के पीछे लिखा था 'मोदी-अदाणी एक हैं' इसलिए अदाणी सेफ है।' विपक्षी सांसदों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।
Winter Session of Parliament : प्रियंका और राहुल गांधी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए और अडाणी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरा। अडाणी ग्रुप के खिलाफ अमेरिकी में रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच भारत में भी कराने की चुनौती दी। इंडिया गठबंधन के नेता इस मामले की JPC से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर बीजेपी ने पलटवार किया। संसद परिसर में प्रदर्शन को नियमों के खिलाफ बताया। वहीं अडाणी के खिलाफ जांच को विदेशी साजिश।
Winter Session of Parliament : संसद की पिछली 7 कार्यवाहियों में संभल हिंसा, मणिपुर हिंसा, किसानों की मांगें और अडाणी मामला चर्चा में रहा। विपक्षी सांसदों का अभी जो रुख है और सरकार भी जिस तरह अपने स्टैंड से पीछे हटने को तैयार नहीं उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि संसद का शीतकालीन सत्र बिना चर्चा और हंगामे की भेंट चढ़ जाएगा। सत्र 20 दिसंबर को खत्म हो रहा है हालांकि इसमें अभी 15 दिन बाकी हैं। उम्मीद है कि इस दौरान बैठकों और बातचीत के जरिए सुलह का कोई ना कोई रास्ता जरुर निकल लिया जाएगा।
https://youtu.be/_hq-xmbjEG8?si=7GOvZ-_IvnjQdrbF
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Political fight over Adani deepens, unique protest by 'INDIA' leaders in Parliament
Sarkar
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am