Mahtari Vandana Yojana News: क्या सिर्फ 27 लाख महतारियों के खातों में आएगा पैसा?.. कांग्रेस क्यों उठा रही साय सरकार की नियत पर सवाल, देखें महतारी योजना पर पंचयती..
Mahtari Vandana Yojana ke niyam
रायपुर: सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना को लेकर एक तरफ जहां प्रदेश भर की महिलाओं में खासा उत्साह हैं तो दूसरी तरफ इस योजना को लेकर जमकर सियासत भी देखने को मिल रही हैं। भाजपा के महिला स्वावलम्बन और आर्थिक मदद के दावों से उलट कांग्रेस का दावा हैं कि योजना के नियम के चलते महिलाएं कतार में लगी हुई हैं। जितने नियम बनाए गए लाभार्थियों के लिए उतनी व्यवस्थाएं सरकार और प्रशासन नहीं कर पाई हैं।
इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस का आरोप है कि जितने फॉर्म भरे गए उतनी महिलाओं के नाम हितग्राही सूची में नहीं हैं। उनका कहना यह भी हैं कि बीजेपी सरकार इस योजना में शर्तें लागू कर लाखों महिलाओं को अपात्र बनाकर उन्हें धोखा दे रही है? कांग्रेस का दावा हैं कि चुनाव को ध्यान में रखकर महिलाओं को साधने की कोशिश की गई है। इसके अलावा वो पूछ रहे कि भारी भीड़ को देखते हुए क्या फार्म भरने की तारीख आगे बढ़नी चाहिए?
दूसरी तरह सरकार भी जवाब देते हुए दावा कर रही हैं कि जिस किसी का भी नाम छूट गया है। उसे फॉर्म भरने का मौका दिया जाएगा। फिर कांग्रेस की आपत्ति किस पर है। बीजेपी का आरोप है कि आपके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए इस तरह की भ्रामक जानकारी आप फैला रहे हैं। इस पूरे मुद्दे पर देखें पंचयती..

Facebook


