Mukhyamantri Work From Home Yojana: आखिर क्या है ये मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना, कौन कर सकती है अप्लाई और किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

Mukhyamantri Work From Home Yojana: राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क योजना उन महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर देती है। जो घर से बाहर जाकर नौकरी नहीं कर सकती। योजना के जरिए महिलाओं को घर से काम करने का मौक देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार से जोड़ने की कोशिश की जाती है।

Mukhyamantri Work From Home Yojana: आखिर क्या है ये मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना, कौन कर सकती है अप्लाई और किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

(Mukhyamantri Work From Home Yojana/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 14, 2026 / 03:53 pm IST
Published Date: August 14, 2026 3:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजस्थान की महिलाओं के लिए घर बैठे रोजगार का मौका।
  • पोर्टल पर 8,910 से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम अवसर उपलब्ध।
  • 8वीं, 10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट महिलाएं कर सकती हैं आवेदन।

राजस्थान: Mukhyamantri Work From Home Yojana: राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क योजना (Mukhyamantri Work From Home Yojana) के तहत महिलाओं को घर बैठे रोजगार पाने का मौका मिल रहा है। योजना के आधिकारिक पोर्टल पर फिलहाल 8,910 वर्क फ्रॉम होम अवसर उपलब्ध बताए जा रहे हैं। इनके ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अलग-अलग कंपनियों और संस्थाओं की ओर से विभिन्न कामों के लिए अवसर दिए जा रहे हैं। महिलाएं अपनी पढ़ाई, कौशल और अनुभव के अनुसार आवेदन कर सकती है।

महिलाओं को घर से काम का मौका

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क योजना का मकसद (Mukhyamantri Work From Home Yojana) ऐसी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है, जो किसी कारण घर से बाहर जाकर नौकरी नहीं कर सकतीं। यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही है। इसके तहत महिलाओं की योग्यता और कौशल के अनुसार काम उपलब्ध कराया जाता है। इससे महिलाएं घर से काम करके अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

इन क्षेत्रों में मिल सकते हैं काम

योजना के तहत स्कूल एवं उच्च शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, वित्त, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में अवसर मिल रहे हैं। काम के प्रकार में डेटा एंट्री, टाइपिंग, डॉक्यूमेंटेशन, सिलाई, डिजिटल कार्य, सॉफ्टवेयर और वेब डिजाइन, डेटा एनालिसिस, अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, काउंसलिंग, ऑनलाइन कंसल्टेशन और ट्रांसक्रिप्शन शामिल हैं।

कौन-कौन कर सकते हैं आवेदन

इस योजना के लिए केवल राजस्थान की मूल निवासी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। अलग-अलग काम के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग है। कुछ अवसरों के लिए 8वीं, 10वीं या 12वीं पास होना पर्याप्त है। जबकि अन्य पदों पर ग्रेजुएशन, तकनीकी योग्यता या अनुभव मांगा जा सकता है। कुछ श्रेणियों में विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग, हिंसा से प्रभावित और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्राथमिकता दी जा सकती है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के दौरान जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं। इसके अलावा आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अनुभव प्रमाण पत्र भी मांगा जा सकता है। विशेष श्रेणी की महिला आवेदकों को संबंधित प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना (Mukhyamantri Work From Home Yojana) के आधिकारिक पोर्टल mahilawfh.rajasthan.gov.in पर जाएं। नए आवेदकों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके Opportunity List में उपलब्ध काम देखें। अपनी योग्यता के अनुसार अवसर चुनकर Apply Now पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।