Sehore Looteri Dulhan: लुटेरी दुल्हन का रोमांटिक छल! वीडियो कॉल पर पसंद कर की शादी, फिर ‘भाभी’ ने किया ऐसा कांड कि खुल गए सारे राज़!
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम राला में शादी के नाम पर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश हुआ है। इस गैंग ने एक युवक से 1.75 …

Sehore Looteri Dulhan
- सीहोर के राला गांव में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश।
- भाभी के अजीब व्यवहार के कारण ठगी की साज़िश का खुलासा हुआ।
- ठगी के आरोप में 3 गिरफ्तार, 5 पर एफआईआर दर्ज, बाकी की तलाश जारी।
Sehore Looteri Dulhan सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर ज़िले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भेरूंदा तहसील के ग्राम राला में शादी के नाम पर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। इस गैंग ने शादी का झांसा देकर एक युवक से 1 लाख 71 हज़ार रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर एक कार भी बरामद की है। फिलहाल पाँच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्य की तलाश जारी है।
दलाल के जरिए तय हुआ था रिश्ता
Sehore Looteri Dulhan मिली जानकारी के अनुसार, शादी के नाम पर लोगों को निशाना बनाने वाले इस गैंग ने राला निवासी भोले-भाले युवक सचिन गुप्ता को अपना निशाना बनाया। दलाल अनवर के ज़रिये सचिन के परिवार को लड़की दिखाई गई। लड़की, जिसका नाम रानी बताया जा रहा है, वह सचिन के परिवार को पसंद आ गई और गैंग ने भी वीडियो कॉल के माध्यम से सचिन को पसंद कर लिया था। इसके बाद लड़की के कथित परिजनों ने लड़के वालों से शादी की खरीददारी के नाम पर 1.75 लाख रुपये ले लिए।
शादी के दूसरे दिन ही बनाई भागने की साज़िश
Sehore Looteri Dulhan सचिन और रानी की आदेश्वर वैदिक संस्कार, इंदौर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी हुई, लेकिन महज़ दो दिनों के अंदर ही गैंग ने भागने की साज़िश रच डाली थी। शादी के दो दिन बाद दुल्हन की तथाकथित भाभी कार लेकर उसे मायके ले जाने पहुंची और कहा कि उनके यहाँ पूजा-पाठ का रिवाज़ है। परिजनों ने जब दुल्हन को कुछ और दिनों तक अपने पास रखने की इच्छा जताई तो भाभी भड़क उठी और विवाद करते हुए जमकर गाली-गलौज करने लगी।
ग्रामीणों के शक पर हुआ भंडाफोड़
Sehore Looteri Dulhan भाभी का ऐसा अजीब व्यवहार देखकर ग्रामीणों और परिजनों का शक गहरा गया और उन्होंने मोर्चा संभालते हुए महिलाओं और ड्राइवर को धर दबोचा। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की, उसकी भाभी तथा कार ड्राइवर तीनों को थाने ले आई। पूरे मामले में एसडीओपी रोशन जैन का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। प्रथम दृष्टया 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।अगर ग्रामीण समय पर सक्रिय न होते तो एक और परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच जाता। फिलहाल इस पूरे ठगी नेटवर्क की जाँच शुरू कर दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- बांग्लादेश: खालिदा जिया को लंदन ले जाने के लिए एयर एम्बुलेंस मंगलवार को ढाका पहुंचेगी
- महाराष्ट्र: नासिक में कार 600 फुट गहरी खाई में गिरी, छह लोगों की मौत
- हमास अपने हथियारों को ‘जमा करने’ के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार : समूह
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लुटेरी दुल्हन गैंग वह समूह होता है जो शादी के नाम पर ठगी करता है, जिसमें दुल्हन और उसके साथ अन्य लोग मिलकर एक व्यक्ति से पैसे या अन्य फायदे प्राप्त करते हैं।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Bride Robbery Gang Busted In Sehore
सीहोर
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm