Vasudha Upcoming Twist: प्रभात को ज़िंदा देख, फटी रह गई वसुधा की आँखें! चंद्रिका की हालत गंभीर, क्या अब वसुधा करेगी, करिश्मा का खेल ख़त्म?

Vasudha Upcoming Twist: 'Zee TV' के सबसे पसंदीदा शो 'वसुधा' में, प्रभात और देव का हुआ मिलन, करिश्मा ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी है.. क्या अब निकट आ चूका है करिश्मा का अंत..?

Vasudha Upcoming Twist: प्रभात को ज़िंदा देख, फटी रह गई वसुधा की आँखें! चंद्रिका की हालत गंभीर, क्या अब वसुधा करेगी, करिश्मा का खेल ख़त्म?

Vasudha 28th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: April 28, 2026 / 06:16 pm IST
Published Date: April 28, 2026 6:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वसुधा को मंदिर में मिला प्रभात!
  • प्रभात और देव का इमोशनल मिलन!

Vasudha Upcoming Twist: Zee TV‘ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ की कहानी में अब निर्दयता का वह मंजर आ चूका है जिसे नज़रें भी बर्दाश्त नहीं कर सकती। महज़ सज़ा के रूप में शुरू हुआ यह सिलसिला, अब पीड़ा की सारी हदें पार कर देता है।

Vasudha: चंद्रिका की तबीयत हुई नाजुक!

कड़कड़ाती धूप में ज्यादा देर तक रहने के बाद, चंद्रिका की स्थिति नाजुक हो जाती है। उसका शरीर बिलकुल निढाल पड़ जाता है, त्वचा बिलकुल लाल हो जाती है। सावित्री यह नोटिस करते साथ, तुरंत वसुधा के पास जाती है और उसे शीघ्र आने का अनुरोध करती है। हर तरफ खलबली मचने लगती है क्योंकि अब बात, तकलीफ से आगे बढ़कर खतरे तक पहुँच गई है।

हालत हुए बेकाबू!

वसुधा एक क्षण भर के लिए भी नहीं सोचती और तत्काल चंद्रिका की सहायता करने का फैसला करती है। वह चंद्रिका को पानी पिलाने और छाँव में ले जाने की ठान लेती है। जैसे ही लगता है कि अब सुकून मिलेगा, तभी गार्ड बीच में आ जाते हैं। वह लम्हा रूह को झकझोर देता है, जब यह महसूस होता है कि हालात अब पूरी तरह से बेकाबू हो चुके हैं। यहां तक कि मानवीय मूल्यों का गाला घोटा जा रहा है।

Vasudha Spoiler: वसुधा देगी मुंहतोड़ जवाब!

फिर करिश्मा वहाँ आकर, आग में घी डालने का काम करती है, और हालात को और भी ज्यादा बदतर बना देती है। वह पहरेदारों को निर्देश देती है कि वसुधा को किसी भी हाल में चंद्रिका तक न पहुँचने दिया जाए। उसका मकसद चंद्रिका को पूरी तरह तोड़कर उसका मनोबल ख़त्म करना है। अब यह बात सिर्फ प्रतिशोध की नहीं, बल्कि मानवता को ताक पर रखकर, किसी को तड़पता हुआ देखकर भी मौन रहने की है। इस बार, वसुधा हार मानने वालों में से नहीं है।

वह गुहार लगाने और मिन्नतें करने की बजाय लड़ना पसंद करती है, और मुंहतोड़ जवाब भी देती है। वह लाचार होकर वहाँ खड़े रहने से साफ़ इनकार कर देती है। उसके इस बर्ताव से माहौल पूरी तरह से बदल जाता है। अब वह करिश्मा की ज्यादती चुपचाप सहने वाली लड़की नहीं है।

वसुधा और मयूर करेंगे पलटवार!

इस बीच, मयूर भी उसके साथ शामिल हो जाता है फिर दोनों मिलकर पहरेदारों के विरुद्ध खड़े हो जाते हैं, जिससे वहां तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है। अब चंद्रिका को और ज्यादा कष्ट में देखना उनके लिए असहनीय हो रहा है। उन्होंने तय कर लिया है कि नतीजा चाहे जो भी हो, अब वे खामोश नहीं रहेंगे। यही वह दृश्य है को कहानी की आत्मा बन जाता है।

Vasudha Upcoming Promo: वसुधा देगी करिश्मा को टक्कर !

एक तरफ, तपती दुपहरी में सूरज के कहर से झुलसती एक बेसहारा औरत और खामोश रहने के बजाय, अब वसुधा और मयूर लड़ने के लिए बिलकुल तैयार हैं। अब आने वाले एपिसोड में जोरदार विरोध और बगावत की एक जरूरी शुरुआत होगी, क्योंकि लम्बे अरसे के बाद ऐसा प्रतीत होता है जैसे करिश्मा के दबदबे को टक्कर देने वाला कोई आ गया है, वो भी सिर्फ कथनी से नहीं, करनी से भी…

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वसुधा के समय पर पहुंचने से पहले ही करिश्मा सब कुछ बर्बाद कर देगी?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.