Rameshbhai Bhil Won Election: भाजपा दफ्तर में ‘चाय पिलाने वाले कैंडिडेट’ ने विरोधियों को पिलाया पानी.. दर्ज की शानदार जीत, जानें कौन है ‘कमलम’ में काम करने वाले रमेशभाई भील

Rameshbhai Bhil Won Mehshana Municipal Election: मेहसाणा में BJP कार्यकर्ता रमेशभाई भील की जीत, चाय परोसने वाले से पार्षद बनने की प्रेरणादायक कहानी

Rameshbhai Bhil Won Election: भाजपा दफ्तर में ‘चाय पिलाने वाले कैंडिडेट’ ने विरोधियों को पिलाया पानी.. दर्ज की शानदार जीत, जानें कौन है ‘कमलम’ में काम करने वाले रमेशभाई भील

Rameshbhai Bhil Won Mehshana Municipal Election || Image- Free Press Journal file

Modified Date: April 28, 2026 / 05:48 pm IST
Published Date: April 28, 2026 5:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चाय परोसने वाले रमेशभाई भील बने पार्षद
  • मेहसाणा नगर निगम चुनाव में 4000 वोटों से जीत
  • साधारण कार्यकर्ता से नेता बनने की प्रेरक कहानी

अहमदाबाद: मेहसाणा नगर निगम चुनाव में रमेशभाई भील की कहानी सबसे खास बनकर सामने आई है। (Rameshbhai Bhil Won Mehshana Municipal Election) एक साधारण चपरासी से पार्षद बनने तक का उनका सफर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Mehsana Municipal Corporation Elections, Gujarat Elections: BJP Office Peon To Corporator: Rameshbhai Bhil Wins Big In Gujarat Local Body Polls

भाजपा दफ्तर ‘कमलम’ में करते है काम

दरअसल गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। इस बीच वार्ड नंबर 13 में भारतीय जनता पार्टी के पूरे पैनल ने जीत हासिल की। इसी वार्ड से भाजपा कार्यालय ‘कमलम’ में काम करने वाले रमेशभाई भील ने भी चुनाव जीतकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

4,000 से अधिक वोटों से जीते रमेशभाई

बता दें कि, रमेशभाई कई सालों से पार्टी कार्यालय में चाय परोसने और फाइलों का काम संभालते रहे हैं। अपनी मेहनत और कार्यकर्ताओं से अच्छे संबंधों के कारण पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था, जहां उन्होंने भरोसा कायम रखा। (Rameshbhai Bhil Won Mehshana Municipal Election) उन्होंने बताया कि वे 4,000 से अधिक वोटों से जीते हैं और पूरी टीम भी विजयी रही है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और 28 साल की अपनी सेवा को याद किया। रमेशभाई की जीत यह दिखाती है कि आम कार्यकर्ता भी राजनीति में आगे बढ़ सकता है। अब वे चपरासी की नौकरी छोड़कर पार्षद के रूप में काम करेंगे। इस जीत से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि, रमेशभाई को मिली जीत के बाद पार्टी अब उन्हें भी सेवा क मौका देगी।

भाजपा पूरे राज्य में बड़ी जीत की तरफ

 गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों की शुरुआती मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बना ली है। अब तक 9,200 से अधिक सीटों में से पार्टी ने 2,531 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

AAP और AIMIM भी मैदान में

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने 385 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों और आम आदमी पार्टी तथा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन सहित अन्य दलों ने कुल 169 सीटें जीती हैं। (Rameshbhai Bhil Won Mehshana Municipal Election) प्रारंभिक रुझानों में भाजपा तालुका पंचायतों की 1,165 सीटों, जिला पंचायतों की 251 सीटों, नगरपालिकाओं की 825 सीटों और नगर निगमों की 290 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने तालुका पंचायतों में 235, जिला पंचायतों में 23, नगरपालिकाओं में 118 और नगर निगमों में 8 सीटों पर जीत दर्ज की है।

विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल

मंगलवार सुबह 9 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। इससे पहले रविवार को राज्य में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान कराया गया था। इन चुनावों को अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अहम राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है।

इस चुनाव में लगभग 4.18 करोड़ मतदाता पात्र थे और करीब 9,200 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत नगर निगमों में 55.1%, नगरपालिकाओं में 65.53%, जिला पंचायतों में 66.64% और तालुका पंचायतों में 67.26% दर्ज किया गया। (Rameshbhai Bhil Won Mehshana Municipal Election) पहली बार नौ नए नगर निगमों-नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर में भी मतदान हुआ, जो ओबीसी आरक्षण के संशोधित नियमों के तहत परिसीमन के बाद शामिल किए गए।

IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻

इन्हें भी पढ़ें:-

राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के नाम चार स्वर्ण पदक

गूगल का 15 अरब डॉलर का डेटा सेंटर विशाखापत्तनम को एआई केंद्र बनाएगा: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ईंधन आपूर्ति की निगरानी के निर्देश दिए

दक्षिणी चीन में बाढ़ के कारण करीब 200 लोगों को सुरक्षित हटाया गया

मिर्जापुर में चार दिन से लापता युवक का शव नदी के किनारे मिला, प्राथमिकी दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown