Tribal Girl Anamika Baiga: ‘मैं गरीब हूं, डॉक्टर बनना चाहती हूं…’ रोती आंखों से CM से लगाई गुहार, बैगा जनजाति की अनामिका को मिली सपनों की उड़ान, अब फ्री NEET कोचिंग का मौका
Tribal Girl Anamika Baiga: ‘मैं गरीब हूं, डॉक्टर बनना चाहती हूं…’ रोती आंखों से CM से लगाई गुहार, बैगा जनजाति की अनामिका को मिली सपनों की उड़ान, अब फ्री NEET …

Tribal Girl Anamika Baiga NEET Coaching
- CM के सामने छलके आंसू
- भोपाल की नामी एकेडमी ने थामा हाथ
- मुख्यमंत्री के एक आश्वासन ने बदल दी किस्मत
सीधी: Tribal Girl Anamika Baiga: एक अनामिका को उसके सपनों की उड़ान मिल गई है। मुख्यमंत्री के सामने लगाई गई गुहार आखिरकार सफल हुई। मुख्यमंत्री के प्रयास से भोपाल स्थित ज्ञान शिखर एकेडमी ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए रहना, खाना और फ्री नीट कोचिंग के लिए अनामिका को एडमिशन दिया है।
मुख्यमंत्री के एक आश्वासन ने बदल दी किस्मत (Tribal Girl NEET Coaching)
Tribal Girl Anamika Baiga: सीधी जिले के कुसमी विधानसभा क्षेत्र की बैगा जनजाति की छात्रा अनामिका को जिला पंचायत सीईओ ने उसके पिता के साथ जिला पंचायत कार्यालय बुलाकर आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर अनामिका ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और जिले के कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। विगत दिनों सीधी जिले के बहरी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस दौरान कुसमी विधानसभा क्षेत्र की बैगा जनजाति की छात्रा अनामिका मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहती थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने उसे रोक दिया।
अब फ्री NEET कोचिंग करेगी अनामिका ( Anamika Baiga Sidhi News)
Tribal Girl Anamika Baiga: इसके बाद रोती आंखों और आंसुओं के साथ अनामिका ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से मिलने की गुहार लगाई। मीडिया से बातचीत में उसने अपनी स्थिति और सपनों के बारे में बताया। मीडिया के माध्यम से मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने अनामिका की जिज्ञासा और समस्या पर संज्ञान लिया और अधिकारियों को उसकी मांग पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों का असर यह रहा कि आज अनामिका अपने पिता के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां उसने सीईओ से मुलाकात कर आगे की पढ़ाई से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। अब अनामिका भोपाल स्थित ज्ञान शिखर एकेडमी में नीट की तैयारी के लिए रवाना होने को तैयार है। मीडिया से बातचीत में अनामिका ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ जिले के कलेक्टर का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: अनामिका को भोपाल स्थित ज्ञान शिखर एकेडमी में रहने, खाने और फ्री नीट कोचिंग की पूरी सुविधा के साथ एडमिशन मिला है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Tribal Girl Anamika Baiga NEET Coaching
सीधी
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm