कृषि क्षेत्र में चौहान के व्यापक अनुभव से सभी को लाभ होगा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
कृषि क्षेत्र में चौहान के व्यापक अनुभव से सभी को लाभ होगा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
भोपाल, 10 जून (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सहयोगी एवं विदिशा से लोकसभा सांसद शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने की सराहना की और कहा कि इस क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव से सभी को लाभ होगा।
जबलपुर में संवाददाताओं से यादव ने कहा, ‘‘मैं उन्हें बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि कृषि क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव से सभी को लाभ होगा। मध्य प्रदेश में उन्होंने कृषि क्षेत्र में बहुत कुछ किया है।’’
चौहान दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक 15 महीने की अवधि को छोड़कर 2005 से 2023 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
उनके कार्यकाल में राज्य ने नियमित रूप से कृषि प्रदर्शन के लिए पुरस्कार जीते।
भाषा दिमो खारी
खारी

Facebook


