मप्र से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से

मप्र से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से

मप्र से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से
Modified Date: August 13, 2024 / 09:16 pm IST
Published Date: August 13, 2024 9:16 pm IST

भोपाल, 13 अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने बताया कि मध्य प्रदेश से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी।

राजन ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है और 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है।

उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर मतदान तीन सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिससे यह सीट खाली हुई है।

राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव विधायकों द्वारा किया जाता है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा की संख्या बल को देखते हुए, अगर मतदान होता है तो पार्टी उम्मीदवार आसानी से जीत जाएगा।

भाजपा ने अब तक इस सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

राज्य की 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 163 विधायक हैं। इसके बाद कांग्रेस के 64 और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) का एक विधायक है। दो सीटें खाली हैं।

भाषा दिमो नोमान

नोमान


लेखक के बारे में