Abhishek Sharma Fined: मैच के बीच स्टार ऑलराउंडर ने की ऐसी हरकत, अब BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, लगा इतने प्रतिशत का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला
Abhishek Sharma Fined: मैच के बीच स्टार ऑलराउंडर ने की ऐसी हरकत, अब BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, लगा इतने प्रतिशत का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला
Abhishek Sharma Fined | Photo Credit: IBC24
- अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25% जुर्माना और एक डिमेरिट अंक
- टीवी अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के कारण कार्रवाई
- सनराइजर्स ने कोलकाता को 65 रन से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की
कोलकाता: Abhishek Sharma Fined सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।
Abhishek Sharma Fined अभिषेक शर्मा पर जुर्माना लगाते हुए बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान में कहा, “सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।”
अभिषेक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल एक के उल्लंघन का अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया। आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। अभिषेक ने 21 गेंदों में 48 रन बनाकर सनराइजर्स को शानदार शुरुआत दिलाई थी। सनराइजर्स ने यह मैच 65 रन से जीता जो उसकी मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत भी है।
अभिषेक ने अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए लेकिन टीवी अंपायर नितिन मेनन के फैसले पर असहमति जताने के लिए उन पर जुर्माना लगाया गया। वरुण चक्रवर्ती ने नौवें ओवर में ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर डाइव लगाकर अभिषेक का कैच लिया, लेकिन इस बात का कोई निर्णायक सबूत नहीं था कि कैच साफ तरीके से लिया गया था। लेकिन मेनन ने कैच को वैध करार दिया, जिस पर अभिषेक ने अपनी असहमति जताई थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Jitu Patwari News : आधी रात खुला दिखा विधानसभा सचिवालय, जीतू पटवारी और पीसी शर्मा पहुंचे मौके पर, बीजेपी परलगाए ये गंभीर आरोप
- IPL 2026 KKR Vs SRH: SRH ने खोला जीत का खाता, KKR को इतने रनों से दी मात, इस खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया कमाल
- Vande Bharat: दीदी के गढ़ में शाह की हुंकार! TMC ने दिखाए काले झंडे तो BJP कार्यकर्ताओं से हुई झड़प, क्या सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी के लिए बड़ी मुसीबत बनेंगे?

Facebook


