अभिषेक का शतक, भारत ने बनाये दो विकेट पर 234 रन
अभिषेक का शतक, भारत ने बनाये दो विकेट पर 234 रन
हरारे, सात जुलाई (भाषा) भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा (100 रन) के शतक और रूतुराज गायकवाड़ (नाबाद 77) के अर्धशतक तथा दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी से रविवार को यहां खेले गये पांच मैच की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ दो विकेट पर 234 रन बनाये।
इन दोनों के अलावा रिंकू सिंह ने 22 गेंद में पांच छक्के जड़ित 48 रन की नाबाद पारी खेली।
गायकवाड़ और रिंकू ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 87 रन की भागीदारी निभायी।
वेलिंगटन मास्काद्जा और ब्लेसिंग मुजारबानी ने एक एक विकेट झटका।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


