वेरोना को हराकर सेरी ए में खिताब जीतने के करीब पहुंचा एसी मिलान

वेरोना को हराकर सेरी ए में खिताब जीतने के करीब पहुंचा एसी मिलान

वेरोना को हराकर सेरी ए में खिताब जीतने के करीब पहुंचा एसी मिलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: May 9, 2022 10:54 am IST

मिलान, नौ मई (एपी) सैंड्रो टोनाली ने दो गोल दागकर अपने 22वें जन्मदिन का जश्न मनाया जिससे एसी मिलान ने हेलास वेरोना को 3-1 से हराकर पिछले 11 वर्षों में पहली बार इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए को जीतने की तरफ कदम बढ़ाये।

राफेल लियो ने दोनों गोल करने में टोनाली की मदद की। एसी मिलान की तरफ से तीसरा गोल अलेसांद्रो फ्लोरेंजी ने किया। इससे पहले डेविड फरोनी ने वेरोना को शुरुआती बढ़त दिलायी थी।

इस जीत से एसी मिलान के 36 मैचों में 80 अंक हो गये हैं। उसने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी इंटर मिलान पर दो अंक की बढ़त बना ली है। गत चैंपियन इंटर मिलान ने शुक्रवार को इंपोली को 4-2 से हराया था।

अभी दो दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में