एएफसी महिला चैंपियंस लीग: ईस्ट बंगाल ने साबाह एफए को 2-0 से हराकर ग्रुप चरण में बनाई जगह
एएफसी महिला चैंपियंस लीग: ईस्ट बंगाल ने साबाह एफए को 2-0 से हराकर ग्रुप चरण में बनाई जगह
कुआलालंपुर, 23 अगस्त (भाषा) ईस्ट बंगाल एफसी ने रविवार को यहां मलेशिया के क्लब साबाह एफए को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार एएफसी महिला चैंपियंस लीग के ग्रुप चरण में जगह बनाने वाला पहला भारतीय क्लब बनने का गौरव हासिल किया।
कोटा किनाबालु के लिकास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ईस्ट बंगाल के लिए दूसरे हाफ में ओलिविया अनोके ने 67वें और सौम्या गुगुलोथ ने 87वें मिनट में गोल किए। इस जीत के साथ भारतीय महिला लीग चैंपियन ईस्ट बंगाल ने ग्रुप ए में तीनों मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
ईस्ट बंगाल ने इससे पहले बांग्लादेश के राजशाही स्टार्स एफसी को 4-0 और गुआम के रोवर्स एफसी को 12-0 से हराया था।
एएफसी महिला चैंपियंस लीग 2026-27 का ग्रुप चरण एक से सात नवंबर तक केंद्रीकृत स्थलों पर खेला जाएगा। ईस्ट बंगाल को अपने ग्रुप के प्रतिद्वंद्वियों का पता तीन सितंबर को होने वाले ड्रा के बाद चलेगा।
भाषा
आनन्द
आनन्द

Facebook


