एंडरसन के 700 विकेट, भारत ने पहली पारी में 477 रन बनाए

एंडरसन के 700 विकेट, भारत ने पहली पारी में 477 रन बनाए

एंडरसन के 700 विकेट, भारत ने पहली पारी में 477 रन बनाए
Modified Date: March 9, 2024 / 10:16 am IST
Published Date: March 9, 2024 10:16 am IST

धर्मशाला, नौ मार्च (भाषा) जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने जबकि भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां अपनी पहली पारी में 477 रन बनाए।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे और इस तरह से भारत ने 259 रन की बड़ी बढ़त हासिल की।

एंडरसन ने कुलदीप यादव (30) के रूप में अपना 700वां विकेट लिया। कुलदीप ने उप कप्तान जसप्रीत बुमराह (20) के साथ नौवें विकेट के लिए 49 रन जोड़े। ऑफ स्पिनर शोएब बशीर ने बुमराह को आउट करके भारतीय पारी का अंत किया।

बशीर ने 173 रन देकर 5 विकेट लिए।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में