एशियाई स्नूकर: सेमीफाइनल में कीर्तना का सामना अनुपमा से

एशियाई स्नूकर: सेमीफाइनल में कीर्तना का सामना अनुपमा से

एशियाई स्नूकर: सेमीफाइनल में कीर्तना का सामना अनुपमा से
Modified Date: February 5, 2026 / 07:42 pm IST
Published Date: February 5, 2026 7:42 pm IST

दोहा, पांच फरवरी (भाषा) भारत की कीर्तना पांडियन ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप में हांगकांग की चू पुई यिंग को आसानी से 3-1 से हराकर महिला सेमीफाइनल में जगह बनाई।

कीर्तना अब सेमीफाइनल में पूर्व चैंपियन और हमवतन अनुपमा रामचंद्रन से भिड़ेंगी जो मौजूदा आईबीएसएफ विश्व चैंपियन हैं।

अनुपमा ने हांगकांग की यी टिंग चेउंग को 3-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

नॉकआउट में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय अमी कमानी को हालांकि हांगकांग की हो यी कि से 2-3 से पराजय झेलनी पड़ी।

पुरुषों के अंडर-21 वर्ग में भारत के आरव सांचेती को प्री क्वार्टरफाइनल में मलेशिया के मोहम्मद वफी से 1-4 से हार गए।

भाषा

नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में