एटलेटिको के कोस्टा और एरियास कोरोना वायरस से संक्रमित

एटलेटिको के कोस्टा और एरियास कोरोना वायरस से संक्रमित

एटलेटिको के कोस्टा और एरियास कोरोना वायरस से संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: September 4, 2020 8:57 am IST

मैड्रिड, चार सितंबर (एपी) एटलेटिको मैड्रिड के स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा और डिफेंडर सैंटियागो एरियास का कोरोना वायरस के लिये किया गया परीक्षण पॉजीटिव आया है। स्पेनिश क्लब ने यह जानकारी दी।

खिलाड़ियों को पृथकवास पर रखा गया है और वे टीम के पहले सत्र में भाग नहीं लेंगे।

क्लब ने कहा कि टीम के अधिकतर खिलाड़ियों का गुरुवार को परीक्षण किया गया था लेकिन कोस्टा और एरियास को अवकाश के दौरान पॉजीटिव पाया गया था। उनमें कोविड-19 के लक्षण नहीं हैं।

एपी पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में