गत चैम्पियन अमेरिका को हराकर आस्ट्रेलिया युनाइटेड कप क्वार्टर फाइनल में

गत चैम्पियन अमेरिका को हराकर आस्ट्रेलिया युनाइटेड कप क्वार्टर फाइनल में

गत चैम्पियन अमेरिका को हराकर आस्ट्रेलिया युनाइटेड कप क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: January 2, 2024 / 12:35 pm IST
Published Date: January 2, 2024 12:35 pm IST

पर्थ , दो जनवरी ( एपी ) गत चैम्पियन अमेरिका को 2 . 1 से हराकर मेजबान आस्ट्रेलिया युनाइटेड कप टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया ।

मैथ्यू एबडेन और स्टोर्म हंटर ने मिश्रित युगल में जेसिका पेगुला और राजीव राम को 6 . 3, 6 . 1 से हराया । आस्ट्रेलिया 18 देशों के मिश्रित टीम टूर्नामेंट में ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा ।

इससे पहले एलेक्स डि मिनौर ने टेलर फ्रिट्ज को 6 . 4, 6 . 2 से हराकर आस्ट्रेलिया को 1 . 0 से बढत दिला दी थी । लेकिन पेगुला ने एला टोमजानोविच को 7 . 6, 6 . 3 से मात देकर बराबरी दिलाई ।

एक अन्य मैच में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने एकल और युगल दोनों मुकाबले जीते जिसके दम पर पोलैंड ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया । वहीं फ्रांस ने जर्मनी को 2 . 1 से मात दी ।

स्वियातेक ने स्पेन की सारा सोरिबेस टोर्मो को मात दी । वहीं अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने हुबर्ट हुरकाज को 3 . 6, 6 . 3, 6 . 4 से हराकर स्पेन को बराबरी दिलाई । इसके बाद मिश्रित युगल में स्वियातेक और हुरकाज ने 6 . 0, 6 . 0 से जीत दर्ज की ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में