आस्ट्रेलिया का दूसरे महिला वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

आस्ट्रेलिया का दूसरे महिला वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

आस्ट्रेलिया का दूसरे महिला वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
Modified Date: September 17, 2025 / 01:25 pm IST
Published Date: September 17, 2025 1:25 pm IST

मुल्लांपुर, 17 सितंबर ( भाषा ) आस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने भारत के खिलाफ दूसरे महिला एक दिवसीय क्रिकेट मैच में बुधवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।

दोनों टीमों ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किये हैं । मेजबान भारत ने जेमिमा रौड्रिग्स और श्री चरणी कह जगह अरूंधति रेड्डी और रेणुका सिंह को उतारा है ।

वहीं आस्ट्रेलियाई टीम में किम गार्थ और फीबी लिचफील्ड की जगह डार्सी ब्राउन और जॉर्जिया वोल खेलेंगे ।

आस्ट्रेलिया तीन मैचों की श्रृंखला में 1 . 0 से आगे है ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में