जोर्डी अल्बा के गोल से बार्सिलोना जीता

जोर्डी अल्बा के गोल से बार्सिलोना जीता

जोर्डी अल्बा के गोल से बार्सिलोना जीता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: May 8, 2022 11:50 am IST

बार्सिलोना, आठ मई (एपी) जोर्डी अल्बा के आखिरी क्षणों में किये गये गोल की मदद से बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में रीयाल बेटिस को 2-1 से हराकर चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की अपनी संभावनाएं मजबूत की।

बार्सिलोना ने इस जीत से दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। रीयाल मैड्रिड पहले ही खिताब अपने नाम कर चुका है।

लीग में चोटी पर रहने वाली चार टीम चैंपियन्स लीग में जगह बनाएंगी। बेटिस अभी पांचवें स्थान पर है लेकिन बार्सिलोना से हार के कारण उसकी यूरोप की शीर्ष क्लब लीग में जगह बनाने की संभावनाओं को करारा झटका लगा है।

अंशु फाटी ने 76वें मिनट में बार्सिलोना की तरफ से पहला गोल किया लेकिन बेटिस के लिये 80वें मिनट में मार्क बार्तरा ने बराबरी का गोल कर दिया। ऐसे में अल्बा ने इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में विजयी गोल दागा।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में