BCCI प्रशासकों की समिति अक्टूबर तक कर लेगी काम पूरा
BCCI प्रशासकों की समिति अक्टूबर तक कर लेगी काम पूरा
नई दिल्ली। प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने उम्मीद जताई कि उनका काम अक्टूबर तक खत्म हो जाएगा और तब तक बीसीसीआई लोढ़ा समिति के सुझावों के अनुरूप नया संविधान अपना लेगा। राय ने रविवार को सीओए की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा हमारी कोशिश सितंबर तक आमसभा की बैठक सुनिधिचत करना है। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख पंाच सितंबर दी है। उसके बाद एसजीएम होगी और फिर नये संविधान के अनुरूप काम होगा। यही वजह है कि मैंने कहा कि सीओए का काम अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वसम्मति बनाने की कोशिशें नाकाम रही है।

Facebook


