एंडरसन को हराकर रूबलेव 2020 में पांचवां फाइनल खेलेंगे

एंडरसन को हराकर रूबलेव 2020 में पांचवां फाइनल खेलेंगे

एंडरसन को हराकर रूबलेव 2020 में पांचवां फाइनल खेलेंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: October 31, 2020 4:00 pm IST

वियना, 31 अक्टूबर (एपी) अंद्रे रूबलेव ने शनिवार को यहां इर्स्टे बैंक ओपन के सेमीफाइनल में केविन एंडरसन के मैच के बीच में छोड़ने के बाद फाइनल में जगह पक्की की।

एंडरसन ने दाहिनी जांघ में दर्द के कारण मैच को बीच में छोड़ने का फैसला किया। पांचवीं वरीयता प्राप्त रूबलेव इस समय मैच में 6-4, 4-1 से आगे चल रहे थे।

रूस के रूबलेव फाइनल में डेनियल इवांस या लोरेंजो सोनेगो के मैच के विजेता से भिड़ेंगे। सोनेगो ने शुक्रवार को नोवाक जोकोविच को 6-2, 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

एपी

आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में